5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इनकम टैक्स की तर्ज पर आबकारी की रेड, टाइगर मूवमेंट एरिया में खुले रेस्टोरेंट में चल रही थी शराब पार्टी, सील किया

- सौ मीटर दूर दिखा था बाघ- रेस्टोरेंट के मैनेजर ने जिले में अवैध शराब पिलाने वालों के लिए बनाया था वाट्सएप ग्रुप रेस्टोरेंट अपडेट,- आबकारी टीम कहां जा रही है, इसकी देता था सूचना, विभाग ने बिना कंट्रोल रूम में बताए मारी दबिश

2 min read
Google source verification
इनकम टैक्स की तर्ज पर आबकारी की रेड, टाइगर मूवमेंट एरिया में खुले रेस्टोरेंट में चल रही थी शराब पार्टी, सील किया

इनकम टैक्स की तर्ज पर आबकारी की रेड, टाइगर मूवमेंट एरिया में खुले रेस्टोरेंट में चल रही थी शराब पार्टी, सील किया

- सौ मीटर दूर दिखा था बाघ
- रेस्टोरेंट के मैनेजर ने जिले में अवैध शराब पिलाने वालों के लिए बनाया था वाट्सएप ग्रुप रेस्टोरेंट अपडेट,
- आबकारी टीम कहां जा रही है, इसकी देता था सूचना, विभाग ने बिना कंट्रोल रूम में बताए मारी दबिश

भोपाल. आबकारी विभाग ने इनकम टैक्स की तर्ज पर रेड मारी है। पहले बिना बताए स्टाफ को एक लोकेशन पर बुलाया और उसके बाद रवानगी डाली। बुलमदर फॉरेस्ट क्षेत्र में जहां बाघ की उपस्थिति दर्ज की गई, उसी के पास वाइट ऑर्चिड रेस्टोरेंट में देर रात डीजे की तेज आवाज में पार्टी चल रही थी। युवक और युवती नशे में झूम रहे थे। सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा को सूचना मिली तो उन्होंने आबकारी कंट्रोलर काे गोपनीय स्तर पर टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। क्योंकि इससे पहले सूचनाएं लीक हो रहीं थीं।

आबकारी कंट्रोलर सजेंद्र मोरी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जिन लोगों को टीम में शामिल करना था उन्हें बिना जानकारी दिए बिट्टन में बुलाकर मौके पर ले गए। जैसे ही टीम अंदर घुसी तो अफरा तफरी मच गई। यहां से काफी अवैध शराब और नौ लोगों पर प्रकरण बनाए हैं। रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। ये छापा इनकम टैक्स की तर्ज पर मारा गया है, लास्ट तक गोपनीय रखा गया।

मैनेजर करता था सूचना लीक
मौके पर रेस्टोरेंट का मालिक सागर मिले। कंट्रोलर की पूछताछ में उसने रेस्टोरेंट के मैनेजर नरेद्र शर्मा के बारे में बताया कि उसने रेस्टोरेंट अपडेट नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है। जिसमें शहर में अवैध शराब पिलाने वाले रेस्टोरेंट को जोड़ा है। आबकारी की टीम कहीं भी मूवमेंट करती उसे सूचना मिल जाती। इस कारण यहां कंट्रोल को बिना सूचना दिए छापा तो मौके पर पार्टी होते हुए मिल गई। नरेंद्र पर कई केस दर्ज हैं।

वन विभाग ने लिखा था पत्र

इस मामले में वन विभाग ने भी एक पत्र रेस्टाेरेंट संचालक को लिखा था। कि वह अवैध गतिविधियां संचालित कर रहा है। बाघ की मौजूदगी क्षेत्र में है, वह अपने रेस्टोरेंट की दीवार दस फीट तक बढ़ाए। लेकिन उसने नियमों को नहीं माना।

देर रात उस क्षेत्र में न जाएं
कलियासोत क्षेत्र में संचालित कुछ रेस्टोरेंट में देर रात अवैध रूप से शराब पलाने की सूचना है। वहीं बाघ मूवमेंट भी है। लोगों से अपील है कि वे वहां न जाएं। किसी दिन घटना भी घट सकती है। विभाग के बारों में ही जाएं।
दीपम रायचूरा, सहायक आबकारी आयुक्त, आबकारी