9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अटल सरकार में मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडीस का 88 साल की उम्र में निधन, कारगिल युद्ध के समय थे रक्षा मंत्री

अटल सरकार में मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडीस का 88 साल की उम्र में निधन, कारगिल युद्ध के समय थे रक्षा मंत्री

less than 1 minute read
Google source verification
 George Fernandes

अटल सरकार में मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडीस का 88 साल की उम्र में निधन, कारगिल युद्ध के समय थे देश के रक्षा मंत्री

भोपाल. देश के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस का मंगलवार सुबह निधन हो गया। जॉर्ज फर्नांडीस के निधन की खबर से शोक की लहर है। मध्यप्रदेश भाजपा के सीनियर लीडर और पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने जॉर्ज फर्नांडीस के निधन पर शोक प्रकट किया है। वहीं, सीएम कमलनाथ ने भी शोक प्रकट किया है। कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए लिखा, देश के पूर्व रक्षामंत्री एवं मजदूरों के नेता जॉर्ज फर्नांडीस जी के निधन का समाचार दुःखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे! जॉर्ज फर्नांडीस काफी समय से बीमार थे। वह अल्जाइमर्स से पीड़ित थे।

3 जून 1930 को जन्मे जॉर्ज वे भारतीय व्यापार संगठन के नेता थे। फर्नांडीस 1967 में दक्षिण बॉम्बे से कांग्रेस के एसके पाटिल को हराकर पहली बार सांसद बने। 1975 की इमरजेंसी के बाद फर्नांडीस बिहार की मुजफ्फरपुर सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे। मोरारजी सरकार में उद्योग मंत्रीथे इसके अलावा वीपी सिंह सरकार में रेल मंत्री का पद भी संभाला। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार (1998-2004) में फर्नांडीस को रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। कारगिल युद्ध के दौरान वह ही रक्षा मंत्री के पद पर काबिज थे। 1967 से 2004 तक 9 लोकसभा चुनाव जीते। इमरजेंसी में सिखों की वेशभूषा में घूमते थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को लेखक खुशवंत सिंह बताते थे।