8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट में डॉ. मनमोहन का था बड़ा योगदान

डॉ. मनमोहन सिंह 17 दिसंबर 2019 को आखिरी बार बार भोपाल आए थे। तब वह तत्कालीन कमलनाथ सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

less than 1 minute read
Google source verification

Manmohan Singh : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भोपाल में मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए बने पहले प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। उनके प्रधानमंत्रित्वकाल में ही 20 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में मेट्रो ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार हुआ था। तब केंद्र में कमलनाथ शहरी विकास मंत्री थे। उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर थे। उन्होंने कमलनाथ के जरिए भोपाल में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए प्रस्ताव पीएमओ भेजा था। अब इस प्रोजेक्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पूरा होने को है।

ये भी पढें - मध्य प्रदेश की इस जगह को देखकर मोहित हो गए थे मनमोहन सिंह, कही थी ये बात

डॉ. मनमोहन सिंह(Manmohan Singh) 17 दिसंबर 2019 को आखिरी बार बार भोपाल आए थे। तब वह तत्कालीन कमलनाथ सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने विजय डाक्यूमेंट प्रस्तुत किया था। इस कार्यक्रम के बाद डॉ. सिंह श्यामला हिल्स स्थित मप्र जनजातीय संग्रहालय भी गए थे। उन्होंने विजिटर बुक में लिखा कि यह संग्रहालय नई पीढ़ी को लोककला और संस्कृति की जानकारी देने का अद्भुत स्थान है।

ये भी पढें - तेज हवाओं के साथ बारिश, इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें एमपी का मौसम

पीएम रहते हुए सात बार मध्यप्रदेश आए थे। अपने दस साल के कार्यकाल में मध्यप्रदेश के विकास के लिए 14 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि प्रदेश को दी थी। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह 17 नवंबर 2013 को वह जबलपुर भी आए थे। तब उन्होंने तत्कालीन विधानसभा चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित भी किया था। पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन के निधन पर कांग्रेसियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। शुक्रवार को शहर के कांग्रेस कार्यालय समेत अन्य स्थलों पर शोक सभाएं और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।