scriptआत्मनिर्भर एमपी थीम पर होगा स्थापना दिवस समारोह, सिंगर मोहित चौहान देंगे परफॉर्मेंस | Foundation Day ceremony will be held on self-reliant MP theme | Patrika News
भोपाल

आत्मनिर्भर एमपी थीम पर होगा स्थापना दिवस समारोह, सिंगर मोहित चौहान देंगे परफॉर्मेंस

इस साल रवीन्द्र भवन में नहीं होगा स्थापना दिवस कार्यक्रम, 45 से 50 हजार लोग हो सकेंगे शामिल…
 

भोपालOct 30, 2021 / 09:31 pm

Shailendra Sharma

mp.jpg

,,

भोपाल. मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह पर एक नवंबर को इस बार मुख्य कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड पर होगा। इस बार प्लेबैक सिंगर मोहित चौहान की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण होगी। वहीं, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश थीम पर नृत्य नाटिका का मंचन होगा। इसकी कोरियोग्राफी मैत्रीय पहाड़ी कर रही हैं। इसमें मध्यप्रदेश के 250 कलाकार प्रस्तुति देते नजर आएंगे। दीपोत्सव के चलते इस बार समारोह सिर्फ लाल परेड ग्राउंड में ही होगा। रवीन्द्र भवन मुक्ताकाश मंच पर 2 और 3 नवंबर को आयोजन नहीं होंगे।

photo_2021-10-30_20-34-55.jpg

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश में नृत्य नाटिका में महिला-बेटी, उद्योग, किसान कल्याण, युवा, जनजातीय, उद्योग, अंधोसंचरना और सुशासन जैसी 7 थीमों पर कलाकार प्रस्तुति देते नजर आएंगे। 250 कलाकार भोपाल में ही इसकी रिहर्सल कर रहे हैं। यूथ में पॉपुलर सिंगर मोहित चौहान आकर्षण का केंद्र होंगे। कून फाया, तुझे भूला दिया, फिर से उड़ चला, तुने जो ना कहा, सांस, पी लूं… जैसे गानों से मशहूर हुए मोहित अपनी मधुर आवाज से लाल परेड ग्राउंड में आने वाले शहरवासियों को झूमने पर मजबूर कर देंगे।

ये भी पढ़ें- सरकार ने सुनी मेहनतकश लोगों की आवाज, माटी पर नहीं लगेगा ‘लगान’

photo_2021-10-30_20-34-57.jpg

45 हजार दर्शक हो सकेंगे शामिल
संस्कृति विभाग के संचालक अदिति त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य समारोह में शहरवासियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। हर बार करीब एक लाख ऑडियंस के हिसाब से लाल परेड ग्राउंड में व्यवस्थाएं की जाती हैं। इस बार कोरोना को देखते हुए आधी संख्या में ही लोग शामिल हो सकेंगे। इस बार करीब 45 से 50 हजार ऑडियंस के हिसाब से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिला प्रशासन-संस्कृति संचालनालय आम दर्शकों को पास उपलब्ध कराएगा।

ये भी पढ़ें- खुशियों के आखिरी पल कैमरे में कैद करने के चंद मिनटों बाद छात्रा की दर्दनाक मौत

 

photo_2021-10-30_20-34-58.jpg

भगवान राम-कृष्ण से लेकर बदलता मप्र आएगा नजर
संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से होगी। 5 मिनट की इस प्रस्तुति के बाद 50 मिनट की नृत्य नाटिका का मंचन होगा। नाटिका की शुरुआत मप्र से जुड़ी पौराणिक कथाओं से होगी। इसमें आदिकाल से जुड़े पहलुओं से भी दर्शकों को रू-ब-रू कराया जाएगा। विश्व धरोहर भीमबैठका-सांची से लेकर नर्मदा, भगवान राम-कृष्ण (ओरछा-सांदीपनी आश्रम) का वर्णन होगा। इसके बाद वर्तमान में बदलते मध्यप्रदेश को दिखाया जाएगा। कोरोना काल में दो साल बाद भव्य स्तर पर आयोजन होगा।

देखें वीडियो- सूने मकानों को चोरों ने बनाया निशाना

https://www.dailymotion.com/embed/video/x856y46

Home / Bhopal / आत्मनिर्भर एमपी थीम पर होगा स्थापना दिवस समारोह, सिंगर मोहित चौहान देंगे परफॉर्मेंस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो