जिंदगी से पहले की आखिरी
जानकारी के अनुसार शहर के चना कोठार इलाके में रहने वाले जमशेद उद्दीन अपने दोनों बेटों व बेटी साजिया के साथ शुक्रवार की रात बहोड़ापुरा के स्वयंवर मैरिज गार्डन गए थे। साजिया के मामा की शादी थी और साजिया काफी खुश थी, शादी में डांस किया और शादी से निकलते वक्त मैरिज गार्डन के ठीक बाहर रिश्तेदारों के साथ सेल्फी भी ली लेकिन किसे पता था कि गार्डन के बाहर ली सेल्फी साजिया की जिंदगी की आखिरी सेल्फी ली। साजिया के भाई ने बताया कि पूरा परिवार रोड क्रॉस कर चुका था और सिर्फ साजिया ही पीछे रह गई थी जैसे ही वो रोड क्रॉस कर रही थी तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। भाई को अफसोस है कि काश वो उसका हाथ पकड़कर भी अपने साथ ले आता तो शाद साजिया आज उसके साथ होती।