10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कल से गर्भवती महिलाओं को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानिए क्या रहेगा समय

इसके लिए अस्पतालों में अतिरिक्त कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष बनाने के लिए कहा गया है....

less than 1 minute read
Google source verification
pregnent.png

corona vaccine

भोपाल। मध्यप्रदेश में गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन को लेकर कुछ दिनों पहले तक संशय की स्थिति बनी हुई थी लेकिन अब CM शिवराज ने भी निर्देश जारी किए कि 23 जुलाई से प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को भी कोविड-19 का टीका लगेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश दे दिए हैं।

राज्य टीकाकरण अधिकारी का कहना है कि गर्भवती महिलाओं को कोवैक्सीन लगेगी, ताकि तीसरी लहर से बचाने के लिए 28 दिनों के अंदर दोनों डोज देकर मां और बच्चे को सुरक्षित किया जा सके। गर्भवती महिलाओं को मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में वैक्सीन लगेगी। इसके लिए अस्पतालों में अतिरिक्त कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष बनाने के लिए कहा गया है। शुरुआत में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक टीकाकरण होगा।

शहर में 13.9 लाख लोगों को लग चुका फर्स्ट डोज

तीसरी लहर से मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन पर जोर दे रहा है। विभाग का लक्ष्य है कि सितंबर में तीसरी लहर आने तक फर्स्ट डोज का टारगेट पूरा कर लिए जाए। हालांकि विभाग के इस लक्ष्य में वैक्सीन की कमी आड़े आ रही है। राजधानी में 19.58 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है।

अब तक 13.9 लाख लोगों को फर्स्ट डोज लगाया जा चुका है। ऐसे में विभाग को बचे हुए करीब 5.5 लोगों को दो महीने में फर्स्ट डोज लगाया जाना है। इसके लिए विभाग को हर दिन करीब 10 हजार डोज की जरूरत पड़ेगी लेकिन राजधानी में हालात यह है कि वैक्सीन की कमी के चलते बीते चार दिन से टीकाकरण ठप पड़ा हुआ है। आज राजधानी में कोवीशील्ड के 33 हजार डोज लगाए जाएंगे। इसमें फर्स्ट और सेकेंड डोज दोनों शामिल होंगे। वहीं कोवैक्सीन के 3400 डोज होंगे जो सिर्फ दूसरा डोज लगवाने वालों के लिए आरक्षित है।