भोपाल

मैं उसके प्यार में बेहद पागल थी, धर्म बदलकर लव मैरिज की, नॉनवेज खाने के लिए बनाया दबाव, और अब……

-गोविंदपुरा थाने पहुंचकर दर्ज कराया मामला-युवती ने धर्म बदलकर लव मैरिज की-पति ने पीट-पीटकर रिश्ता कर दिया खत्म

2 min read
Aug 13, 2023
love marriage

भोपाल। अपने परिजनों की मर्जी के बगैर इसाई युवक से प्रेम विवाह करने के बाद युवती पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पति के परिजनों ने उसे अशुद्ध बोलकर ताने मारने शुरू कर दिए। दस साल तक युवती खामोश रही और अपने बच्चों की परवरिश करती रही। विगत दिवस ससुराल वालों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। बच्चों के साथ जान बचाकर पीड़िता गोविंदपुरा थाना पहुंची। टीआई ने पूरा घटनाक्रम सुनने के बाद आरोपी पति और उसके परिजनों पर मामला दर्ज किया गया है।

बीती रात थाने पहुंचकर सुनाई व्यथा

मैं 34 साल की हूं, पति पी नागराज के साथ अवधपुरी की एक कॉलोनी में रहती थी। तीन दिन से अशोका गार्डन की सुभाष कॉलोनी में अपनी मां के घर रह रही हूं। 6 दिसंबर 2013 को मैंने पी नागराज से कोर्ट मैरिज की थी। इससे पहले हम दोनों एक गैस एजेंसी में काम करते थे। पति सिलेंडर बांटने का काम करता है। मैं वहां कम्प्यूटर ऑपरेटर हुआ करती थी। वहीं हम दोनों में प्रेम हुआ। शादी से पहले तक पति मेरी हर बात स्वीकार लिया करता था। हर हाल में अपनाने का भरोसा दिलाता था। हम दोनों में अपने-अपने धर्म को फॉलो करने की बात भी तय हो गई थी। शादी के कुछ समय पहले पी नागराज ने अचानक शर्त रखी कि शादी के लिए मुझे ईसाई धर्म को अपनाना होगा।

मैं उसके प्यार में बेहद पागल थी, मैंने वैसा ही किया, जैसा उसने कहा। धर्म बदलने के बाद उसने मुझसे शादी कर ली। पहले कोर्ट मैरिज की, जब उसके घरवालों ने मुझे अपना लिया तो एक छोटा सा फैमिली प्रोग्राम किया गया। कुछ समय तक सब ठीक चला। आठ साल पहले मेरी बेटी का जन्म हुआ, तब से सास ताना देने लगी। मैं पूरी ईमानदारी से ईसाई धर्म का पालन करने लगी थी। इसके बाद भी सास ताने देकर एहसास कराती थी कि मैं अशुद्ध हूं।

उनके परिवार की तरह नहीं हूं। नॉनवेज नहीं खाती थी, जबरन इसे खाने का दबाव बनाया जाता था। बीती शाम घर लौट रही थी। आईएसबीटी पर एक परिचित दिखे, जिनसे बातचीत हुई। यह पति ने देखा और सरेराह बेरहमी से पीटा। मेरी आंख फोड़ने का प्रयास किया। इससे आंख में गंभीर चोट लगी। सिर में कई चोटें हैं। पति बड़े पत्थर से सरेराह मेरे सिर पर वार करना चाहता था। यह देख राहगीरों ने मेरी जान बचाई।

Published on:
13 Aug 2023 11:45 am
Also Read
View All

अगली खबर