19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Price Today MP: निवेशकों को झटका! एमपी में सोना-चांदी धड़ाम, जानिए नए रेट

Gold Price Today MP: इज़राइल-ईरान तनाव के बीच मध्यप्रदेश में सोना 6900 और चांदी 19000 रुपए कम हो गई। इंदौर और भोपाल के सर्राफा बाजार में भी गिरावट आई है, जानें आज के ताजा गोल्ड-सिल्वर रेट।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Mar 19, 2026

Gold Price Today MP

सोने चांदी के भाव में गिरावट का असर गुरुवार को मध्यप्रदेश में भी देखने को मिला। (विजुअल पत्रिका)

Gold Price Today MP: इजराइल-ईरान तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स लाल निशान पर बंद हुए। इस बीच सर्राफा बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतें गिर गई। मध्यप्रदेश में गुरुवार को सोने के भाव 6 हजार 900 रुपए घट गए, जबकि चांदी 19 हजार रुपए तक टूट गई। त्योहारों और शादी के सीजन में सोने-चांदी के भाव कम होने का फायदा लोगों को मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है। बताया जा रहा है कि अमेरिका में थोक महंगाई उम्मीद से ज्यादा मजबूत रही, जिससे यह उम्मीद और पक्की हो गई कि फेडरल रिजर्व अपना सख्त रुख बनाए रखेगा। थोक कीमतों में 0.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी ने ट्रेजरी यील्ड को 4.2 प्रतिशत की ओर धकेल दिया, जिससे सोने जैसी बिना यील्ड वाली एसेट्स को रखने की अपॉर्चुनिटी कॉस्ट बढ़ गई।

इंदौर सराफा बाजार की स्थिति

अंतरराष्ट्रीय स्तर आई गिरावट से इंदौर बाजार में आरटीजीएस पर सोना 6900 रुपए घटकर 1,47,300 रुपए दस ग्राम पर रहा। चांदी 19000 रुपए गिरकर 2,36,000 रुपए किलो रही। कॉमेक्स (COMEX) पर सोना 4642.90 डॉलर प्रति औंस पार कर गया है, वहीं चांदी 70.06 डॉलर प्रति औंस पर पार गई। इंदौर सर्राफा बाजार में सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 1,50,500 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 1,35,100 रुपए प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त)। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 2,37000 व टंच 2,37,500 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस पर सोना 1,47,300 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपए दस ग्राम व चांदी 2,36,000 रुपए किलो। चांदी सिक्का 2700 रुपए प्रति नग रही।

भोपाल में सोने-चांदी के भाव

भोपाल में गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड के भाव 154500 रुपए पर आ गए। जबकि 22 कैरेट सोने के भाव 135500 रुपए रहे। जबकि 18 कैरेट सोने के भाव 110900 रुपए पर आ गए। भोपाल में चांदी की बात करें तो इसके भाव में भी काफी गिरावट दर्ज हुई है। एक किलो चांदी 241250 पर आ गई। अन्य राज्य और शहरों की तुलना में मध्यप्रदेश में सोने-चांदी के भाव में अंतर देखा जा सकता है, क्योंकि जो भाव यहां दिए जा रहे हैं, वे बगैर जीएसटी और बगैर मेकिंग चार्ज के दिए गए हैं।

सतर्क रहें निवेशक

भोपाल के सर्राफा व्यापारी नवनीत अग्रवाल के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही हलचल का असर हमारे यहां भी देखने को मिल रहा है। फिलहाल सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव का दौर है, इसलिए निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए।