script‘खेलो इंडिया गेम्स’ के खिलाड़ियों का सम्मान करेगी सरकार, विजेताओं को मिलेंगे 1 लाख | Government give 1 lakh reward to winning player Khelo India Games 2020 | Patrika News
भोपाल

‘खेलो इंडिया गेम्स’ के खिलाड़ियों का सम्मान करेगी सरकार, विजेताओं को मिलेंगे 1 लाख

गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को एक लाख रुपए सम्मान राशि दी जाएगी। वहीं, सिल्वर मेडल विजेता को 75 हजार और ब्रांज मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 50 हजार रुपए इनाम देगी प्रदेश सरकार।

भोपालJan 22, 2020 / 06:44 pm

Faiz

news

‘खेलो इंडिया गेम्स’ के खिलाड़ियों का सम्मान करेगी सरकार, विजेताओं को मिलेंगे 1 लाख

भोपाल/ गुवाहाटी में चल रही ‘खेलो इंडिया गेम्स 2020’ प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया है। इसमें मध्य प्रदेश के भी प्रतिभागी शामिल हुए हैं। कमलनाथ सरकार ने ऐलान किया है कि, अब वो प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान करेगी। प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को एक लाख रुपए सम्मान राशि दी जाएगी। वहीं, सिल्वर मेडल विजेता को 75 हजार और ब्रांज मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 50 हजार रुपए इनाम स्वरूप देगी। सरकार का मानना है कि, इस तरह के प्रोत्साहन से खिलाड़ियों का होसला तो बढ़ेगा ही, साथ ही युवाओं में खेलों के प्रति जागरुकता बढ़ेगी।

 

पढ़ें ये खास खबर- राजगढ़ थप्पड़ कांड पर गर्माई सियासत, सरकार का आरोप- ‘बीजेपी की रैली में शामिल थे अपराधी’



CM ने ट्वीट कर विजेताओं को दी बधाई

बता दें कि, ‘खेलो इंडिया गेम्स’ में प्रदेश के खिलाड़ियों 44 मेडल जीते हैं। ये सभी पदक अलग अलग खेलों में खिलाड़ियों द्वारा जीते गए हैं। इसमें 15 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सूबे के मुिया कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए प्रदेश की ओर से खेलने वाले और प्रदेश का सम्मान बढ़ाकर पदक लाने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी, साथ ही उन्हें पुरुस्कृत करने की घोषणा भी की। सीएम ने हर्ष जताते हुए कहा कि, प्रदेश के खिलाड़ी गुवाहाटी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सभी विजेताओं को पदक जीतने की बधाई दी।

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1219877121209720832?ref_src=twsrc%5Etfw

पिछले साल MP ने हासिल किया था 13वां स्थान

गुवाहाटी में शुरु हुए खेलो इंडिया गेम्स 2020 की शुरुआत गुरुवार को हुई। इसमें मध्य प्रदेश के 161 खिलाड़ी शामिल हुए हैं, जो 17 खेलों में अपनी प्रतिभा का उदाहरण देंगे। पिछले साल हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश को 13वां स्थान मिला था। इस बार प्रतिभागियों का टास्क टॉप-10 में आने का है। प्रदेश से प्रतियोगिता में शामिल हुए 161 खिलाड़ियों में से 113 अकादमियों से गए हैं। बाकि, 48 खिलाड़ी बिना किसी अकादमी के अपनी क्षमता के अनुसार गए हैं। इनमें सबसे बड़ा दल शूटिंग का है। इस क्षेत्र में 31 खिलाड़ी निशानेबाजी में अपना हुनर दिखाएंगे। पदक की उम्मीद भी शूटिंग में ही सबसे ज्यादा है। इसके बाद बॉक्सिंग, आर्चरी और एथलेटिक्स के कोचों को भी खिलाड़ियों द्वारा प्रदेश में मेडल लाने का भरोसा है।

 

पढ़ें ये खास खबर- ऑनलाइन कंपनियों की तरह अब सरकार भी देगी सेवाओं की होम डिलिवरी


किस खेल में प्रदेश के कितने खिलाड़ी

आर्चरी में 10 खिलाड़ी, एथलेटिक्स में 17 खिलाड़ी, साइक्लिंग में 5 खिलाड़ी, बास्केटबॉल गर्ल्स में 12 खिलाड़ी, जिम्नास्टिक में 7 खिलाड़ी, जूडो में 13 खिलाड़ी, शूटिंग में 31 खिलाड़ी, कबड्डी में 12 खिलाड़ी, लानबॉल में 10 खिलाड़ी, वेटलिफ्टिंग में 11 खिलाड़ी, कुश्ती में 25 खिलाड़ी, फुटबाॅल में 18 खिलाड़ी, स्विमिंग में 6 खिलाड़ी, टेबले टेनिस में 1 खिलाड़ी, टेनिस मे 1 खिलाड़ी, बैडमिंटन में 2 और बाक्सिंग में 11 खिलाड़ी शामिल हुए हैं।

Home / Bhopal / ‘खेलो इंडिया गेम्स’ के खिलाड़ियों का सम्मान करेगी सरकार, विजेताओं को मिलेंगे 1 लाख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो