scriptपेट्रोल पर ₹ 2.26 व डीजल पर ₹ 1.58 हुए कम, पढ़े पूरी खबर | great reduction in prices on petrol and diesel in 14 days | Patrika News
भोपाल

पेट्रोल पर ₹ 2.26 व डीजल पर ₹ 1.58 हुए कम, पढ़े पूरी खबर

जानकार इसे चुनाव से जोड़कर भी देख रहे…

भोपालNov 08, 2018 / 10:22 am

दीपेश तिवारी

latest petrol diesel rates

पेट्रोल पर ₹2.26 व डीजल पर ₹1.58 हुए कम, पढ़े पूरी खबर

भोपाल। चुनावों के नजदीक आते ही पेट्रोल और डीजल के भाव में लगातार कटौती शुरू हो गई है। दिवाली से पहले इनके दाम में लगातार हुई कटौती एक तरह से आम आदमी के लिए तोहफा है।
बताया जाता है कि कच्चे तेल के दाम गिरने के कारण तेल कंपनियां लगातार इनके भाव में कटौती कर रही हैं। गुरुवार यानि गोबर्धन पर्व के दिन पेट्रोल का भाव दिवाली के दिन से 21 पैसा नीचे आ गया। इस दिन पेट्रोल का भाव गिरकर 81.36 रुपए प्रति लीटर हो गया।
पिछले दिनों हुई लगातार दामों में बढ़ौतरी के बाद अब दामों में कमी का दौर जारी है। वहीं जानकार इसे चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं। राजनीति के जानकार डीके शर्मा के अनुसार पहले भी चुनावों के दौरान पेट्रोल डीजल के दामों में आई कमी के बाद लगातार बढ़ रहे दामों के बीच एकाएक दोबारा कमी शुरू हो जाना कहीं न कहीं इसके पीछे का कारण चुनावों को भी दिखाते हैं।

भोपाल में पिछले 14 दिनों में पेट्रोल का भाव अब तक 2.26 रुपए तक की कमी आई है। वही डीजल में पिछले 14 दिनों में 1.58 रुपए तक की कमी आई है।

 

MUST READ : भाई दूज 9 नवंबर को, जानें तिलक शुभ मुहूर्त, समय और महत्व

 

4 अक्टूबर को सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत 2.5 रुपए घटाकर राज्य सरकारों से भी इसके भाव में इतनी ही कमी करने के लिए कहा था। वहीं 1 अक्टूबर को भोपाल में पेट्रोल के दाम ₹ 89.51 व डीजल के दाम ₹ 79.12 प्रति लीटर थे। जो आज यानि 8 नवंबर को पेट्रोल के दाम ₹ 81.36 व डीजल के दाम ₹ 74.28 प्रति लीटर आ पहुंचे हैं।

सामने आ रही सूचना के अनुसार कच्चे तेल के दाम में पिछले कुछ दिनों से कटौती जारी है। ब्रेंट क्रूड का दाम 72.5 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है।

पिछले 2 हफ्तों में क्रूड के भाव में 15 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। दूसरी तरफ रुपया भी डॉलर के मुकाबले पिछले कुछ दिनों में 2 फीसदी मजबूत हुआ है।

वहीं कुछ जानकारों का ये भी मानना है कि भले ही पेट्रोल डीजल के दामों में किसी भी कारणवश कमी आ रही हो, लेकिन इसका सीधा लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।

जबकि कुछ का कहना है कि हर बार चुनाव के आसपास ही इस तरह से इन पदार्थों के दामों में कमी आना एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा दिखाई पढ़ती है।

 

MUST READ : दिवाली पर इस योजना से बनें करोड़पति!

 

ये बोली जनता…
चाहे किसी भी कारण दामों में कमी आई हो, लेकिन ये हमारे लिए अच्छा है, क्योंकि इनके दामों में बढ़ौतरी के चलते हमारे घर का बजट गड़बड़ा जा रहा था, जो अब कुछ हद तक सुधरा है।
– जीतेंद्र जैन, दुकानदार

पेट्रोल डीजल जैसे पदार्थों के रेट आया अंतर हर किसी को प्रभावित करती है,कहीं ट्रांस्पोर्टेशन में वृद्धि के कारण हर सामान महंगा हो जाता है। तो वहीं इसमें आने वाली कमी ग्राहक को ही नहीं निर्माता को भी फायदा ही पहुंचाती है।
– राजेश आर्या, निजी कंपनी में कार्यरत

पेट्रोल या डीजल के दामों में कमी अच्छी बात है, चीजें सस्ती होंगी लेकिन केवल चुनाव के दौरान ही क्यों? ये तो हमेशा अप डाउन होते रहते हैं, लेकिन क्या कारण है हमारे यहां कच्चे तेल के रेट में कमी आने के बाद भी रेट नहीं गिरते, जबकि चुनाव आते ही गिरने शुरू हो जाते हैं।
– अजय सिंह, निजी कंपनी में कार्यरत


भोपाल में पेट्रोल—डीजल दाम(प्रति लीटर)…


दिनांक : पेट्रोल दाम : अंतर : डीजल दाम : अंतर
08-11-2018 : ₹ 81.36 : ₹ -0.21 : ₹ 74.28 : ₹ -0.19
07-11-2018 : ₹ 81.57 : ₹ 00 : ₹ 74.47 : ₹ 00
06-11-2018 : ₹ 81.57 : ₹ -0.14 : ₹ 74.47 : ₹ -0.09
05-11-2018 : ₹ 81.71 : ₹ -0.23 : ₹ 74.56 : ₹ -0.2
04-11-2018 : ₹ 81.94 : ₹ -0.21 : ₹ 74.76 : ₹ -0.18
03-11-2018 : ₹ 82.15 : ₹ -0.19 : ₹ 74.94 : ₹ -0.11
02-11-2018 : ₹ 82.34 : ₹ -0.18 : ₹ 75.05 : ₹ -0.13
01-11-2018 : ₹ 82.52 : ₹ -0.19 : ₹ 75.18 : ₹ 00
31-10-2018 : ₹ 82.71 : ₹ 00 : ₹ 75.18 : ₹ 00
30-10-2018 : ₹ 82.71 : ₹ -0.2 : ₹ 75.18 : ₹ -0.07
29-10-2018 : ₹ 82.91 : ₹ -0.3 : ₹ 75.25 : ₹ -0.2
28-10-2018 : ₹ 83.21 : ₹ -0.41 : ₹ 75.45 : ₹ -0.34
27-10-2018 : ₹ 83.62 : ₹ -0.41 : ₹ 75.79 : ₹ -0.36
25-10-2018 : ₹ 84.03 : ₹ -0.25 : ₹ 76.15 : ₹ -0.07
—————————————————————-
14 दिन : पेट्रोल के दाम में कुल कमी :- ₹2.26 व डीजल में : ₹ 1.58

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो