2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BIG NEWS: देशभर में बढ़ रहा खतरनाक H1N1 VIRUS, अब तक 20 की मौत, 145 पॉजीटिव

SWINE FLU H1N1 VIRUS: मौसम के उतार चढ़ाव ने बढ़ाई स्वाइन फ्लू के मरीज, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल शहर में अब तक 20 मरीजों की हो चुकी है मौत, दो दर्जन मरीज गंभीर, 145 पॉजीटिव  

less than 1 minute read
Google source verification
H1N1 VIRUS

अलर्ट सूकर और चमगादड़ से रहे दूर, इस वायरस ने फिर दी दस्तक,H1N1 VIRUS: देशभर में बढ़ रहा खतरनाक वायरस, अब तक 20 की मौत, 145 पॉजीटिव,H1N1 VIRUS: देशभर में बढ़ रहा खतरनाक वायरस, अब तक 20 की मौत, 145 पॉजीटिव,H1N1 VIRUS: देशभर में बढ़ रहा खतरनाक वायरस, अब तक 20 की मौत, 145 पॉजीटिव

भोपाल. मौसम में चल रहे उतार चढ़ाव के चलते स्वाइन फ्लू के वायरस की ताकत लगतार बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि शहर में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है।

हालत यह है कि शहर के अस्पतालों में भर्ती दो दर्जन मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के 31 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं इनमें से 22 मरीज निजी अस्पतालों में और नौ सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। राजधानी के जेपी अस्पताल में कई दिन बाद एक मरीज भर्ती हुआ है।

40 फीसदी मरीजों की मौत

जनवरी से अब तक दूसरे जिलों के 55 मरीजों का उपचार भोपाल में हो चुका,इसमें से 22 की मौत हो गई। यानी की 40 फीसदी मौत, हालांकि शहर में यह आंकड़ा कम है। शहर में मरीजों की 145 है वहीं मृतकों की संख्या 19 है।

यह रखें सावधानी : रात में ठंडी चीजें खाने व ठंडा पानी पीने से बचें हाथ मिलाने से परहेज करें। नाक-मुंह में कपड़ा बांधकर जाएं। मुंह व नाक में हाथ न लगाएं। सर्दी-जुकाम, गले में दर्द, तेज बुखार, खांसी व कफ निकलना व सांस लेने में तकलीफ हो तो डॉक्टर को दिखाएं।

स्वाइन फ्लू भी आम फ्लू की तरह है। हाई रिस्क मरीजों को जरूर सतर्क रहने की जरूरत है। सर्दी-जुकाम होने पर इलाज में देरी नहीं करना चाहिए।
डॉ. एनयू खान, सीएमएचओ, भोपाल

Story Loader