भोपाल

8 से ज्यादा भाषाओं में गाने गा सकती हैं हर-हर शंभू फेम सिंगर अभिलिप्सा

भोपाल। जब किसी के सिर पर महादेव का हाथ ना हो, तब तक कोई भी परिकल्पना सफल नहीं हो पाती है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि हर-हर शंभू गाना लोगों को इतना पसंद आएगा, लेकिन गाना आने के बाद रिस्पांस बहुत अच्छा आया।

2 min read
Aug 28, 2023
Abhilipsa Panda

मैंने देखा है कि आज के युवा को वेस्टर्न कल्चर बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। वह पारंपरिक वाद्ययंत्र को ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। यह कहना हर-हर शंभू फेम सिंगर अभिलिप्सा पांडा का, जो एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए शहर आई थीं।

मेरी मां मेरे लिए आइडल हैं

अभिलिप्सा कहती हैं कि हर किसी का कोई ना कोई आइडल होता है, उसी प्रकार मेरे लिए मेरी मां आइडल हैं। वह बहुत अच्छी क्लासिक डांसर भी हैं। मेरी नानी से लेकर मेरी फैमिली तक सभी कला से जुड़े हुए हैं, यहीं वजह हैं कि मुझे भी आर्ट मेरी फैमिली से ही मिला है। मेरी नानी मेरी पहली गुरु रहीं। उन्होंने मेरे जन्म पर मुझे गायत्री मंत्र सुनाया। मुझे तीन साल की उम्र में हनुमान चालीसा पूरी याद हो गई थी। मैं 8 से ज्यादा भाषाओं में गाने गा सकती हूं।

तेलुगू, तमिल, मराठी, बंगाली, गुजराती,हिंदी, इंग्लिश में गाया है। उन्होंने साल 2015 में एक इंस्टीट्यूट से भारतीय शास्त्र संगीत सीखा है। इसके अलावा कई सालों तक अभिलिप्सा ने ओडिसी क्लासिकल संगीत भी सीखा था। हालांकि किन्हीं निजी कारणों के चलते उन्होंने इसे बीच में ही छोड़ दिया। लेकिन अभिलिप्सा पांडा की मानें तो उनके माता पिता और दादा दादी सब कला से जुड़े हुए हैं। उनके दादा ओडिशा के फेमस कथाकार रह चुके हैं।

गोल्ड मेडल पा चुकी हैं अभिलिप्सा

अभिलिप्सा पांडा को सिर्फ सिंगिंग में निपुणता हासिल नहीं है, बल्कि वह दूसरी एक्टिविटी में भी काफी माहिर हैं। अभिलिप्सा ने नेशनल लेवल कराटे में गोल्ड मेडल जीता है, इसके अलावा उनके पास ब्लैक बेल्ट हैं। अभिलिप्सा ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया कि वह डांस का भी काफी शौक रखती हैं। अभिलिप्सा से जब म्यूजिक इंडस्ट्री में उनकी इंस्पिरेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वैसे तो सभी अच्छे हैं, लेकिन उन्हें सिंगर के तौर पर सुनिधि चौहान की सिंगिंग काफी अच्छी लगती है।

Published on:
28 Aug 2023 03:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर