scriptHeatwaves in bhopal: भोपाल में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 10 साल में दूसरी बार पारा 45 पार, लू से भभकी राजधानी | Heat record broken in Bhopal temperature crosses 45 second time in 10 years scorched by heat wave | Patrika News
भोपाल

Heatwaves in bhopal: भोपाल में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 10 साल में दूसरी बार पारा 45 पार, लू से भभकी राजधानी

Heat Waves in Bhopal: राजधानी भोपाल में 10 साल में दूसरी बार दिखे गर्मी के तेवर, इस बार पारा सामान्य से 5 डिग्री ज्यागा, घरों में भी बेचैन हुए लोग…

भोपालMay 28, 2024 / 02:49 pm

Sanjana Kumar

Bhopal news

एमपी की राजधानी भोपाल में गर्मी ढा रही सितम.

Heat Waves in Bhopal: राजधानीवासी में अब गर्मी के कारण घर में भी चैन नहीं है। लू जैसी स्थिति है। कमरों में भी तपिश बनी हुई है। रविवार को शहर में लू की स्थिति के बाद सोमवार को सबसे गर्म रात भी रही। गर्मी का आलम यह है कि पिछले दो दिनों से सुबह 11 बजे ही तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच रहा है।
पिछले दस सालों में यह दूसरा मौका है, जब इतनी अधिक गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। भोपाल में सर्वाधिक गर्मी का रेकार्ड 21 मई 2016 का है, जब तापमान 46.7 डिग्री पर पहुंच गया था, इसी प्रकार रविवार को भी अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जो दस सालों में दूसरी बार सबसे अधिक था। मई में पिछले दस सालों में तापमान 6 बार तापमान 45 डिग्री या उससे उससे अधिक है।

न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा

सोमवार को अधिकतम तापमान में आधा डिग्री की गिरावट हुई, वहीं न्यूनतम पारा 3.3 डिग्री रहा। शहर का अधिकतम तापमान 44.8 दर्ज किया गया। लेकिन कुछ केंद्रों पर यह 45 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम 32.7 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक था।
bhopal
Bhopal Temperature

शहर से जुड़े तालाब-बांधों में तेजी से घट रहा पानी

एमपी की राजधानी भोपाल शहर की आधी आबादी को जलापूर्ति करने वाला कोलार डेम में उच्च जलभराव स्तर से करीब 11 मीटर तक गहराई में पानी नीचे चला गया है। केरवा और कलियासोत डेम का जलस्तर भी पांच से सात मीटर तक गहरा चला गया है।

कहां कितना पानी

स्रोत – एफटीएल – मौजूदा स्तर -कम हुआ पानी

  • बड़ा तालाब- 1666.80फीट- 1659 फीट- 7.80 फीट
  • कलियासोत– 505.67 मीटर- 501.70 मीटर- 4.03 मीटर
  • केरवा डेम– 509.93 मीटर- 504.32 मीटर- 5.61 मीटर
  • कोलार डेम –462.29 मीटर- 451.19 मीटर -11.01 मीटर
ये भी पढ़ें : MP Hottest City: 22 साल बाद रात में धधका भोपाल, पृथ्वीपुर में पारा 48 पार, देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल

Hindi News/ Bhopal / Heatwaves in bhopal: भोपाल में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 10 साल में दूसरी बार पारा 45 पार, लू से भभकी राजधानी

ट्रेंडिंग वीडियो