scriptदिवाली पर इन जिलों में हो सकती है गरज चमक के साथ बारिश, यहां हो चुकी है शुरुआत | heavy rain forecast thunderstorm in 22 district | Patrika News
भोपाल

दिवाली पर इन जिलों में हो सकती है गरज चमक के साथ बारिश, यहां हो चुकी है शुरुआत

मध्य प्रदेश में दीपावली के जश्न के बीच तेज बारिश की संभावनाएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए प्देश के 22 जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है।

भोपालOct 27, 2019 / 04:39 pm

Faiz

today weather forecast

दिवाली पर इन जिलों में हो सकती है गरज चमक के साथ बारिश, यहां हो चुकी है शुरुआत

भोपाल/ मध्य प्रदेश में दीपावली के जश्न के बीच तेज बारिश की संभावनाएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए प्देश के 22 जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में शनिवार रात से ही बादलों ने डेरा जमा लिया है और बूंदाबांदी शुरु हो गई है, जिसके बाद रविवार को इन इलाकों में कई स्थानों पर हल्की और तेज बारिश भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 19 साल बाद दिवाली के दिन बारिश दर्ज की जा रही है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण रविवार सुबह से ही फिजा में ठंड का अहसास भी बढ़ गया है।

 

पढ़ें ये खास खबर- कहीं आप तो नहीं पी रहे जानलेवा नकली दूध? पकड़ा नहीं जाता तो 10 लाख लोगों तक पहुंच जाता सिंथेटिक दूध

 

पढ़ें ये खास खबर- मच्छरों को घर में नहीं घुसने देगा ये औषधीय पौधा, डेंगू-मलेरिया से बचे रहेंगे आप


गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड

लगातार बादल छाए रहने से भोपाल समेत इन जिलों मे दिन के तापमान में सामान्य से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। इस वजह से दिन में भी ठंडक का अहसास होने लगा है। बारिश और ठंडक के कारण दीपावली के लिए सजे हुए बाजारों की रौनक कुछ हद तक प्रभावित हो रही है। राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में शनिवार रात को हल्की बूंदाबांदी हुई थी। देर रात को भी एक बार फिर हल्की बूंदा-बांदी हुई। रविवार सुबह साढ़े छह बजे से हल्की बूंदाबांदी और बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, रात होते होते गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

 

पढ़ें ये खास खबर- छोटी हाइट से हैं परेशान? दिनचर्या में शामिल करें ये आसान डाइट फिर देखें कमाल


क्या कहता है मौसम विभाग?

शनिवार की तरह रविवार सुबह से बादल छाए हुए हैं, जिसके चलते तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट हुई। अनुमान है कि, रात के तापमान में भी सामान्य से ज्यादा गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे के मुताबिक, शनिवार को दिन का तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। सुबह से ही घने बादल छाए थे। दोपहर में कुछ देर के लिए इनसे राहत मिली, लेकर शाम चार बजे के बाद ये और घने हो गए। इसके कारण दिन के वक्त भी ठंडी हवा चली। सरवटे के मुताबिक सुबह से रात 8 बजे तक हवा का रुख पूर्वी बना रहा। रविवार को 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और तापमान में सामान्य से 1 डिग्री तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो