भोपाल/ मध्य प्रदेश से मॉनसून विदा हो चुका है। हालांकि, हर साल की तरह इस साल भी बरसात के बाद मच्छरों की तादात काफी तेजी से बढ़ी है। इनमें कई जानलेवा मच्छर भी हैं, जिनके काटने से मलेरिया, डेंगू, स्वाइन फ्लू, चिकनगुनिया भी हो सकता है। प्रदेश में इस समय इन सभी जानलेवा बीमारियों का खासा प्रकोप देखा जा रहा है। इन बीमारियों से बचाव के लिए लोग क्रीम्स, स्प्रे, मैट जैसे कई तरह के उपाय करते हैं। बावजूद इसके पूरी तरह इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता, क्योंकि ये सभी तरीकों से हमारे शरीर पर मच्छर ना बैठने के लिए आजमाए जाते हैं। जो इन चीजों का प्रभाव कम होने के बाद मौका मिलते ही काट लेते हैं। लेकिन, आज हम आपको जिस चीज के बारे में बताएंगे उससे मच्छर आपके ङर में ही नहीं आ सकेंगे। फिर, आप चाहें तो बॉडी क्रीम्स लगाकर इनसे पूरी तरह सुरक्षित हो सकते हैं।