मौसम विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के 20 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। उनमें रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, छतरपुर, दमोह, सागर, टीकमगढ़, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छिंडवाड़ा, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, अनुपपुर शामिल है। इसके अलावा प्रदेश के होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, भोपाल, रायसेन, सीहोर, इंदौर, बुरहानपुर, खरगौन, खंडवा, अलीराजपुर, धार, रतलाम, श्योपुर जिलों में कहीं कहीं बारिश की संभावना है।