प्रदेश स्तर पर बात करें तो जांच में बालाघाट जिले में सांची दूध की प्रोसेसिंग यूनिट से लिए गए नमूने में यूरिया, उज्जैन के अग्रवाल जनरल स्टोर से लिए गए सौरभ प्योर दूध के नमूने में एफ्लाटाॅक्सिन और भोपाल, इंदौर और ग्वालियर से लिए अमूल दूध के नमूने में एंटीबायोटिक, टेट्रासाइक्लीन, क्यूनोलोन्स और एफ्लाटॉक्सिन पाया गया है। बाकि, अन्य खुले दूध में भी कई तरह की मिलावट पाई गई। पैक्ड दूध में जिन चीजों की मिलावट पाई गई है, वो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। जांच में लिये गए सैंपल्स में 18 सैंपल्स में यूरिया, 24 में शक्कर, 81 में एंटीबायोटिक्स, 16 में ट्रेट्रा साइक्लीन, 39 में सल्फोनामाइड, 24 में क्यूनोलोन और 18 में एफ्लाटॉक्सिन पाया गया है। इनमें 22 सेंपल राजधानी भोपाल से लिये गए थे, 28 इंदौर से , 14 ग्वालियर से, 16 जबलपुर से, 10 रतलाम से, 14 सागर से अौर 12 सैंपल उज्जैन से लिए गए थे।