भोपाल/ इस बार मध्य प्रदेश में औसत से 48 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश से मानसून जाने के बावजूद उमस और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। तेज़ बारिश से उखड़ी सड़कों के कारण हर तरफ धूल का गुबार दखने को मिल जाता है। इस वजह से पसीना और धूल चेहरे को नुकसान पहुंचाने लगता है। ऐसे में लोगों को कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स भी शुरु हो जाती है। जब बात खूबसूरती की हो तो लोग इसके लिए कई ब्यूटी ट्रीटमेंट कराते हैं। खासतौर पर लड़कियों में खूबसूरती को लेकर ज्यादा चिंता रहती है। इसीलिए वो स्किन प्रॉब्लम्स को खुद से दूर रखने के लिए कई तरह के प्रॉडक्ट्स भी इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, चेहरे कि स्किन काफी सेंसेटिव और नाजुक होती है, जिसपर बार-बार केमिकलयुक्त प्रॉडक्ट का इस्तेमाल त्वचा खराब कर देता है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू रिफ्रेशिंग टिप्स देंगे जिससे किसी तरह का नुकसान तो नहीं है, साथ ही ये इतने इफेक्टिव हैं कि, इसके इस्तेमाल से चंद मिनटों में ही आप निखरा हुआ और रिफ्रेश महसूस करने लगेंगे।