आपको बता दें कि, सागर से भोपाल जाने वाले एक ट्रक ने विदिशा हाईवे पर लगभग दो दर्जन से अधिक गायों को कुचल दिया, जिसमें दर्जनभर गायों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां और भी कई गायें थीं, जो ट्रक की चपैट में आकर घायल हुई थीं। इधर, हिंदूवादी संगठनों को जब गायों के मरने की जानकारी हुई तो फौरन ही बाय विदिशा सागर हाईवे पर पहुंचकर चक्काजाम किया। गुस्साए लोगों ने पकड़े गए ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया। इधर, जब पुलिस को घटना की जानकारी लगी तो वो भी भारी पुलिस अमला मौके पर पहुंचा जानकारी मिली है कि, इलाके में अब भी तनाव के हालात हैं।