मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगले 48 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल और बालाघाट में हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। वहीं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में 13 से 14 फरवरी के दौरान बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबलपुर, सागर, रीवा और ग्वालियर में भी 13 से 14 फरवरी के दौरान बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ ओले भी पड़ सकते हैं। कुल मिलकर चार दिन तक सूबे में तेज हवाओं से साथ मौसम खराब रहेगा।