
National Parks : भारत के दिल यानी कि मध्यप्रदेश में अनोखी विविधताओं का पिटारा है। यहां की वादियों में स्विट्जरलैंड का एहसास, आस्थामय तीर्थस्थल, सदियों पुरानी दास्तान सुनाती ऐतिहासिक इमारतें। इसके आलावा मध्यप्रदेश के सिर पर सबसे ज्यादा राष्ट्रिय उद्यान के नाम का ताज भी सजा है। 11 नेशनल पार्क के साथ यह प्रदेश पहले नंबर पर आता है। विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों को घर देने वाले इस राज्य में मौजूद नेशनल पार्क से ही इंस्पायर होकर रूडयार्ड किपलिंग ने 'द जंगल बुक' में बच्चों के बीच लोकप्रिय मोगली के किरदार की कल्पना की थी।
इनमें पन्ना राष्ट्रीय उद्यान, वन बिहार राष्ट्रीय उद्यान, संजय राष्ट्रीय उद्यान समेत कई नेशनल पार्क है जो भारत ही नहीं दुनिया भर में लोकप्रिय है। तो चलिए करते है सफर शुरू, जिसमे जानेंगे प्रदेश के 11 राष्ट्रीय उद्यानों के बारे में जिससे सजा है भारत का दिल ……
झीलों के शहर भोपाल की खूबसूरती को चार चांद लगाने का काम वन विहार राष्ट्रीय उद्यान करता है। यह शहर के बड़े तालाब के पास स्थित है। इसे केंद्रीय चिडियांघर से स्मॉल जू की मान्यता भी मिली हुई है।
यह धार जिले के बाग क्षेत्र में 89 हेक्टेयर क्षेत्र में मौजूद है। इस नेशनल पार्क में सदियों पुराने जीवाश्मों को संगृहीत किया गया है। यहां भरी संख्या में पर्यटक घूमने जाते है।
पन्ना राष्ट्रीय उद्यान कई तरह के वन्यजीवों का बसेरा है। यहां बाघ, तेंदुआ,और चिंकार, चीतल, नीलगाय, सुस्त भालू, के आलावा कई जानवर मौजूद है।
संजय राष्ट्रीय उद्यान को गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। यह मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों में स्थित एक नेशनल पार्क है।
मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के शाहपुरा के पास फॉसिल जीवाश्म नेशनल पार्क है, जिसमे 18 जीववैज्ञानिक कुलों के 31 वंशों के पौधों के जीवाश्म मिलते है।
देशभर में पर्यटन का केंद्र बना सतपुड़ा नेशनल पार्क में प्राकृतिक जल से भरपूर 2133 वर्ग किलोमीटर में नर्मदापुरम से बैतूल, छिंदवाड़ा की सिमा तक फैला हुआ है। यहां 73 बाघों का रहवास है।
यह एमपी के उमरिया जिले में स्थित है, जिसे 1968 में राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था।
कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान एशिया के सबसे खूबसूरत वन्यजीव रिजर्वों में से एक है। यहां खुले घास के मैदान है जहां कला हिरन, चीतल, सांभर, बारासिंघा को एक साथ देखा जा सकता है। यह बालाघाट जिले में स्थित है।
ओंकारेश्वर राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 2004 में खंडवा जिले में हुई थी।
पेंच राष्ट्रीय उद्यान को मोगली लैंड भी कहा जाता है। यह सिवनी और छिंदवाड़ा जिले में स्थित है।
माधव नेशनल पार्क शिवपुरी शहर के पास स्थित है और ऊपरी विंध्यन पहाड़ियों का हिस्सा है।
Updated on:
01 Nov 2024 03:13 pm
Published on:
16 Sept 2024 06:47 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
