scriptआपके सांसद कितने पढ़े लिखे हैं? 12 ग्रेजुएट, 14 मास्टर डिग्रीधारी और 2 सांसद Phd हैं, यहां जानें | How educated your MP 12 are graduate 14 masters and 2 MPs are PhD know here | Patrika News
भोपाल

आपके सांसद कितने पढ़े लिखे हैं? 12 ग्रेजुएट, 14 मास्टर डिग्रीधारी और 2 सांसद Phd हैं, यहां जानें

How educated your MP : मध्य प्रदेश की जनता ने दिल्ली में प्रतिनिधित्व करने के लिए अपने 29 सांसदों को चुन लिया है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपके क्षेत्र के नए सांसद कितने पढ़ें लिखे हैं?

भोपालJun 06, 2024 / 03:22 pm

Faiz

How educated your MP
How educated your MP : मध्य प्रदेश की जनता ने दिल्ली में प्रतिनिधित्व करने के लिए 29 सांसदों को चुन लिया है। खास बात ये है कि इन सांसदों में हाईस्कूल से लेकर पीएचडीधारी ( MPs Qualification ) तक शामिल हैं।
सबसे ज्यादा 14 सांसद ऐसे हैं जिन्होंने मास्टर डिग्री कर रखी है। 12 सांसद ग्रेजुएट हैं। एक सांसद ऐसे हैं जिन्होंने समाज शास्त्र से पीएचडी कर रखी है। सबसे ज्यादा सांसदों ने एलएलबी की पढ़ाई कर रखी है।
यह भी पढ़ें- Shivraj Singh Chouhan : शिवराज सिंह चौहान का कद बढ़ा, राष्ट्रीय स्तर पर ‘बड़ी जिम्मेदारी’ मिलना तय

लता और वीरेंद्र

29 सांसदों में वीरेंद्र खटीक और लता वानखेड़े ऐसे सांसद हैं जिन्होंने पीएचडी कर रखी है। लता ने समाजशास्त्र से पीएचडी की पढ़ाई की है और सागर से सांसद चुनी गई हैं। लता पिछड़ा वर्ग से आती हैं और पहली बार सांसद बनी हैं। उन्होंने 5 लाख से ज्याद मतों से चुनाव जीता।
यह भी पढ़ें- Modi cabinet ministers : मोदी कैबिनेट में एमपी के 4 से 5 सांसदों को मिल सकती है जगह, ये 3 नाम सबसे ऊपर

ये 10-12वीं तक पढ़े

मध्य प्रदेश में दो ऐसे सांसद भी निर्वाचित हुए हैं, जिन्होंने सिर्फ 10- 12वीं तक ही पढ़ाई की है। धार जिले से सांसद बनी सावित्री ठाकुर ने हायर सेकेंडरी तक पढ़ाई की है, जबकि ग्वालियर से सांसद बने भारत सिंह कुशवाह सिर्फ हाईस्कूल तक ही पढ़े हैं। बता दें धार से सांसद बनीं सावित्री ठाकुर ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 2 लाख 18 वोट तो ग्वालियर के भारत सिंह ने 70 हजार वोटों से चुनाव जीता है।
यह भी पढ़ें- जिस क्षेत्र से 28 हजार वोटों से जीते थे कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया उसी से 1465 वोटों से हार गए

उम्र भी जानिए

-शहडोल : हिमाद्रि सिंह ( Shahdol MP Himadri Singh ) – 37 साल
-देवास : महेंद्र सोलंकी ( Dewas MP Mahendra Singh Solaki ) – 40 साल
-रतलाम : अनीता चौहान ( Ratlam MP Anita Chauhan ) – 40 साल
-दमोह : राहुल लोधी ( Damoh MP Rahul Lodhi ) – 41 साल
-छिंदवाड़ा : विवेक बंटी साहू ( Chhindwara MP Vivek Banti Sahu ) – 46 साल
-धार : सावित्री ठाकुर ( Dhar MP Savitri Thakur ) – 46 साल
-होशंगाबाद : दर्शन सिंह ( Hoshangabad MP Darshan Singh ) – 49 साल
-खरगोन : गजेंद्र सिंह ( Khargone MP Ganjendra Singh ) – 49 साल
-भिंड : संध्या राय ( Bhind MP Sandhya Rai ) – 50 साल
-ग्वालियर : भारत सिंह ( Gwalior MP Bharat Singh ) – 50 साल
-गुना : ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Guna MP Jyotiraditya Scindia ) – 53 साल
-खजुराहो : वीडी शर्मा ( Khajuraho MP VD Sharma ) – 53 साल
उज्जैन : अनिल फिरोजिया ( Ujjain MP Anil Firozia ) – 53 साल
-सागर : लता वानखेड़े ( Sagar MP Lata Vankhede ) – 54 साल
जबलपुर : आशीष दुबे ( Jabalpur MP Ashish Dubey ) – 54 साल
-खंडवा : ज्ञानेश्वर पाटिल ( Khandwa MP Gyaneshwar Patil ) – 54 साल
-बालाघाट : भारती पारधी ( Balaghat MP Bharti Pardhi ) – 56 साल
-भोपाल : आलोक शर्मा ( Bhopal MP Alok Sharma ) – 57 साल
-इंदौर : शंकर लालवानी ( Indore MP Shankar Lalwani ) – 57 साल
-मंदसोर : सुधीर गुप्ता ( Mandsaur MP Sudhir Gupta ) – 59 साल
-बैतूल : दुर्गादास उइके ( Betul MP Durgadas Uike ) – 61 साल
-सतना : गणेश सिंह ( Satna MP Ganesh Singh ) – 63 साल
-राजगढ़ : रोडमल नागर ( Rajgarh MP Rodmal Nagar ) – 64 साल
-मुरैना : शिवमंगल सिंह ( Morena MP Shivmangal Singh ) – 65 साल
-मंडला : फग्गन सिंह ( Mandla MP Faggan Singh Kulaste ) – 65 साल
-विदिशा : शिवराज सिंह चौहान ( Vidisha MP Shivraj Singh Chouhan ) – 66 साल
-रीवा : जनार्दन मिश्रा ( Rewa MP Janardan Mishra ) – 68 साल
सीधी : राजेश सिंह ( Sidhi MP Rajesh Singh ) – 67 साल
-टीकमगढ़ : वीरेंद्र खटीक ( Tikamgarh MP Virendra Khatik ) – 70 साल

Hindi News/ Bhopal / आपके सांसद कितने पढ़े लिखे हैं? 12 ग्रेजुएट, 14 मास्टर डिग्रीधारी और 2 सांसद Phd हैं, यहां जानें

ट्रेंडिंग वीडियो