
भोपाल। मैडम, पति जब मुझे मार्केट लेकर जाते हैं तो ये कहकर गाड़ी में बैठने की इजाजत देते हैं कि तुम मुझसे दूरी बनाकर बैठना, जिस तरह भाई-बहन गाड़ी में बैठते हैं। अब मैं अपने पति के साथ पत्नी का रिश्ता निभाऊं या फिर बहन का। कई बार तो मुझे ये तक कह दिया है कि तुम मुझे बीवी नहीं बहन के रिश्ते में ज्यादा अच्छी लगती हो। ये शिकायत कोलार निवासी अमृता (परिवर्तित नाम) ने महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में की। परिवार परामर्श केंद्र काउंसलर के अनुसार भी बीते तीन महीनों से इस तरह की शिकायतें काफी तेजी से बढ़ी हैं।
राखी पर पति देता है गिफ्ट
मैं भी मां बनना चाहती हूं, मेरे भी अरमान हैं कि मुझे भी कोई मम्मी कहकर पुकारे लेकिन पति का मेरे प्रति व्यवहार एक बहन की तरह होता है। वह मुझे करवा चौथ पर गिफ्ट देने की जगह रक्षाबंधन पर गिफ्ट देते हैं और हर बार यही कहते हैं कि तुम मेरी बहुत अच्छी बहन हो। ये शिकायत शाहपुरा निवासी रेखा (परिवर्तित नाम) की।
केस -1
अमृता ने बताया कि उसकी शादी 2015 में हुई थी। शादी के दूसरे दिन ही पति ने मुझे कह दिया कि हमारा रिश्ता भाई-बहन का होगा। मैंने उस वक्त इस बात को सीरियस नहीं समझा, लेकिन तीन साल बाद भी पति-पत्नी के रिश्ते को हम दोनों भाई-बहन बनकर जी रहे हैं।
केस-2
करोंद निवासी शिखा (परिवर्तित नाम) ने बताया कि उसकी शादी को 6 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी वह दोनों भाई-बहन की तरह घर पर रहते हैं। पति मुझे कमरे में अकेला देख अन्य कमरे मे चले जाते हैं। शिखा ने बताया कि उसने माता-पिता की सेवा के लिए शादी की थी।
परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर मोहिब अहमद का कहना है कि इस तरह की शिकायतें इन दिनों सर्वाधिक आ रही हैं। मेरे पास ही इस तरह के करीब 10 मामले बीते महीने आ चुके हैं। ऐसे केस में दोनों पक्षों की परेशानी जानकर पति-पत्नी का रिश्ता समझाने की कोशिश की जाती है।
Updated on:
08 Feb 2018 06:28 pm
Published on:
08 Feb 2018 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
