3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

30 साल की पत्नी का धर्म बदला रहा था पति, गृहमंत्री ने लिया एक्शन

खुद महिला का पति कुछ लोगों के साथ महिला पर प्रेशर बना रहा है। जब महिला काफी परेशान हो गई तो वह पुलिस के पास पहुंची, लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई.

2 min read
Google source verification
30 साल की पत्नी का धर्म बदला रहा था पति, गृहमंत्री ने लिया एक्शन

30 साल की पत्नी का धर्म बदला रहा था पति, गृहमंत्री ने लिया एक्शन

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्म परिवर्तन का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें धर्म परिवर्तन करवाने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद महिला का पति कुछ लोगों के साथ महिला पर प्रेशर बना रहा है। जब महिला काफी परेशान हो गई तो वह पुलिस के पास पहुंची, लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई, पिछले 5 दिनों से परेशान महिला की पीड़ा गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के पास पहुंचने पर वे तुरंत एक्शन में आए और उन्होंने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

सात साल के बेटे के साथ रहती है महिला
गांधीनगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि महिला की बहन का पति उसे धर्म परिवर्तन कर धर्म विशेष के युवक के साथ निकाह करने को दबाव बना रहा था। इसको लेकर महिला करीब पांच दिन से परेशान थी और पुलिस से मदद मांग रही थी। गृहमंत्री से इस मामले में मदद मांगी तो उन्होंने पुलिस आयुक्त को एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

पति, मौलाना सहित 5 पर केस दर्ज
पुलिस ने जांच के बाद महिला की बहन के पति , पति के एक मौलाना रिश्तेदार समेत करीब पांच लोगों को मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। टीआइ अरुण शर्मा के मुताबिक गांधीनगर में रहने वाली 30 साल की महिला अपने सात साल के बेटे के साथ रहती है। उसने शिकायत में बताया था कि अब्दुल रहमान खान ने 2010 में उसकी बहन का धर्म परिवर्तन कराकर शादी की थी। उसके बाद से अब्दुल रहमान महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। महिला का कहना है कि अब्दुल रहमान खान का एक रिश्तेदार मौलाना अब्दुल रज्जाक है और उसकी तरह कुछ विशेष धर्म के लोग आते हैं और उस पर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाते हैं। जब वह मना करती है तो वह उसे धमकाते हैं। पुलिस ने अब्दुल रहमान, मौलाना अनवर कुरैशी, मौलाना फिरोज खान, हाफिज आबिद सिद्दीकी और असलम को आरोपी बनाया है।

यह भी पढ़ें : सौर उर्जा सिस्टम पर मिल रही 14588 रुपए की सब्सिडी

Story Loader