scriptब्राह्मण द ग्रेट लिखनेवाले आइएएस नियाज की अब हमास पर किताब | IAS Niaz Khan now has a book on Hamas after Brahmin the Great | Patrika News
भोपाल

ब्राह्मण द ग्रेट लिखनेवाले आइएएस नियाज की अब हमास पर किताब

इजराइल और हमास के बीच चल रही जंग के बीच एमपी के आइएएस अफसर नियाज खान की नई किताब की चर्चा है। आइएएस नियाज खान ने अब हमास पर किताब लिखी है। नियाज ने 12 साल के अध्ययन के बाद हमास पर यह किताब प्रकाशित की। आइएएस अफसर नियाज खान इससे पहले ब्राह्मण द ग्रेट सहित कई अन्य पुस्तकें भी प्रकाशित करवा चुके हैं।

भोपालNov 24, 2023 / 08:51 am

deepak deewan

khan.png

एमपी के आइएएस अफसर नियाज खान की नई किताब

भोपाल. इजराइल और हमास के बीच चल रही जंग के बीच एमपी के आइएएस अफसर नियाज खान की नई किताब की चर्चा है। आइएएस नियाज खान ने अब हमास पर किताब लिखी है। नियाज ने 12 साल के अध्ययन के बाद हमास पर यह किताब प्रकाशित की। आइएएस अफसर नियाज खान इससे पहले ब्राह्मण द ग्रेट सहित कई अन्य पुस्तकें भी प्रकाशित करवा चुके हैं।
नियाज खान ने हमास को लेकर नई किताब लॉन्च की है। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर यह किताब सार्वजनिक की। उनका दावा है कि यह किताब 12 साल की स्टडी के बाद लिखी गई है। यह किताब आतंकी संगठन हमास की गतिविधियों पर आधारित है।
नियाज ने बताया कि इसमें फिलिस्तीन और इजराइल की जंग को लेकर यहूदी वर्सेस मुस्लिम कम्युनिटी के टकराव का भी चित्रण किया गया है। ब्राउन डिजर्ट-आईवी-786 नाम की किताब वायरस से आतंकी हमले की कहानी बयां करती है।
आइएएस नियाज खान की यह नौवीं किताब है। इससे पहले वे ब्राह्मण द ग्रेट व अबू सलेम और शेहला मसूद जैसे विषयों पर किताब लिख चुके हैं। मुस्लिम अधिकारी नियाज खान ने ब्राह्मण द ग्रेट में ब्राह्मणों की जबर्दस्त प्रशंसा की है। वे देश विदेश के राजनीतिक माहौल पर भी अक्सर ट्वीट करते रहे हैं जिससे विवादों में भी रहते आए हैं।
यह भी पढ़ें: MP Election 2023 – सोशल मीडिया पर वोटिंग की भी फोटो, 17 लोगों पर एफआइआर

क्या है उपन्यास में
नियाज खान का यह उपन्यास है, जिसका नायक सलेम अल्बे नामक फिलिस्तीनी किरदार है। ऑक्सफोर्ड में परमाणु भौतिक विज्ञानी बनने की चाह रखने वाला सलेम इजरायली सेना और यहूदियों को अपने माता-पिता की मौत का जिम्मेदार मानता है। वह बदला लेने के लिए विश्वविद्यालय छोड़कर ब्राउन डेजर्ट नामक एक आतंकी संगठन बनाता है। ब्राउन डेजर्ट के माध्यम से वह इजराइल और यहूदी समुदाय को खत्म करने की गतिविधियां चलाने लगता है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8puj2k

Hindi News/ Bhopal / ब्राह्मण द ग्रेट लिखनेवाले आइएएस नियाज की अब हमास पर किताब

ट्रेंडिंग वीडियो