
राजधानी में पहली बार भारत-श्रीलंका ब्लाइंड टी -20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच
भोपाल। भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम के सदस्य सोनू गोलकर ने कहा कि भेल में होने वाले भारत-श्रीलंका टी-20 इंटरनेशनल मैच में रनों की बरसात होगी। यहां की विकेट बल्लेबाजों के लिए बनाई गई है। उन्होंने कहा कि विकेट को इंटरनेशनल मापदंडों पर ही तैयार किया है। आउटफील्ड से भी खास हटवा दी गई, जिससे बल्लेबाज तेजी से रन बना सकेंगे।
सोमवार को इस मैच से पूर्व क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मप्र द्वारा भेल मैदान में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। बता दें कि मप्र में इंदौर के बाद भोपाल दूसरा शहर होगा, जहां पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट मैच खेला जाएगा। सोनू गोलकर ने बताया कि भोपाल में होने वाले मैच लोगों के लिए इंस्पिरेशनल इवेंट होगा।
इसलिए हम चाहते हैं की ज्यादा से ज्यादा लोग इसका हिस्सा बनें और भारतीय टीम को सपोर्ट करें। श्रीलंका की टीम को लेकर उनका कहना है कि पिछले मुकाबलों से सबक लेते हुए इस बार टीम ज्यादा बेहतर तैयार कर रही है और उनका पूरा प्रयास होगा कि इंदौर और भोपाल के फैंस के लिए वे यादगार पारी खेलें।
16 को आएंगी टीमें....
एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट नीरव प्रधान ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज का आयोजन अक्टूबर में किया गया है। जिसके तहत 17 अक्टूबर को शहर में एक टी-20 मैच का आयोजन होने जा रहा है। दोनों देशों के टीमें 16 अक्टूबर को मुकाबले के लिए शहर में आ जाएंगी। आयोजन के कोषाध्यक्ष शिवांशु शुक्ला, भूपेश भार्गव, हर्ष वर्मा हंै।
20 हजार दर्शक देख सकेंगे मुकाबला
शहर के भेल क्रिकेट मैदान पर 17 अक्टूबर को भारत-श्रीलंका ब्लाइंड टी-20 मैच खेला जाएगा। इस मैच को करीब बीस हजार दर्शक देख सकेंगे। क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (सीएबीआई) द्वारा इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जा चुका है। शहर के सोनू गोलकर भी टीम के सदस्य होंगे।
वह जनवरी में हुई एक दिवसीय विश्व विजेता भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे हैं जिसने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर जीता था। इसी के साथ वे 2017 टी-20 वल्र्ड कप विजेता टीम तथा 2016 की एशिया कप विजेता टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।
Published on:
16 Oct 2018 03:08 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
