scriptओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम का सीएम ने किया सम्मान | indian women hockey performce in tokyo olympic cm shivraj honored | Patrika News
भोपाल

ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम का सीएम ने किया सम्मान

सीएम शिवराज ने महिला हॉकी टीम की सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और सम्मान में भोज का भी आयोजन किया…

भोपालSep 28, 2021 / 07:07 pm

Shailendra Sharma

hockey_team.png

भोपाल. टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करके भारतीयों का दिल जीतने वाली महिला भारतीय महिला हॉकी टीम का भोपाल में जोरदार स्वागत किया गया। सीएम शिवराज ने टीम की सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया और उन्हें 31-31 लाख रुपये सम्मान राशि के साथ ही स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। टीम के सम्मान में भोज का आयोजन भी मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से किया गया था जिसमें सीएम शिवराज ने टीम की खिलाड़ियों के साथ भोजन किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि देश के दिल मध्यप्रदेश में इन्हें सम्मानित कर हम अपना कर्तव्य पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी ओलम्पिक खेल में ये बेटियां गोल्ड मेडल जीत कर जरूर आएंगी।

photo_2021-09-28_18-39-23.jpg

मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय महिला हॉकी टीम के सम्मान में दोपहर भोज दिया गया । भोज के बाद मुख्यमंत्री महिला हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों और कोच से मिले। सीएम ने कहा कि ओलम्पिक में भारत की महिला हॉकी टीम की सदस्यों ने बहादुरी और कौशल के साथ खेल प्रदर्शन किया। इससे अगली प्रतियोगिताओं में भारतीय महिला हॉकी टीम के और भी अच्छे परफार्मेंस की उम्मीद बढ़ी हैं।

ये भी पढ़ें- Tokyo Olympic में शानदार प्रदर्शन करके लौटी महिला हॉकी टीम, CM शिवराज करेंगे सम्मानित

photo_2021-09-28_18-38-24.jpg

सीएम शिवराज ने टीम की सभी सदस्यों को 31 लाख रुपए का चैक और सांची के स्तूप की प्रतिकृति स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम के कोच तुषार खाण्डेकर को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, भारतीय ओलम्पिक संघ एवं एफ.आई.एच के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर ध्रुव बत्रा भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- ड्यूटी पर लेट पहुंचे डॉक्टर को सांसद ने किया प्रणाम और निकल गए, देखें वीडियो

photo_2021-09-28_18-38-25.jpg

बता दें कि, टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन किये जाने के बावजूद टीम जीत का तमगा लाने में असफल रही थी। महिला हॉकी टीम भले ही ओलंपिक में चौथे नंबर पर रही लेकिन, उनके प्रदर्शन की सभी ने तारीफ की है। उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओलंपिक समापन के दौरान ही महिला हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित करने की घोषणा की थी। इसी तर्ज पर पूरी टीम को सीएम के आमंत्रण पर राजधानी भोपाल बुलाया गया था। सम्मान समारोह में भारतीय टीम की कैप्टन रानी रामपाल, उप कप्तान सविता, उप कप्तान दीप ग्रस एक्का, वंदना कटारिया, पी. सुशीला चानू, नवजोत कौर, नमिता टोप्पो, मोनिका, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर, ई. रजनी, नवनीत कौर, नेहा, लालरेमसियामी, रीना खोखर, उदिता, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी और निशा मौजूद हैं।

देखें वीडियो- बीजेपी सांसद की गांधीगिरी, ड्यूटी पर लेट पहुंचे डॉक्टर को किया प्रणाम

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x84fmex
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो