scriptTokyo Olympic में शानदार प्रदर्शन करके लौटी महिला हॉकी टीम, CM शिवराज करेंगे सम्मानित | indian women hockey great performce in tokyo olympic CM Shivraj honor | Patrika News

Tokyo Olympic में शानदार प्रदर्शन करके लौटी महिला हॉकी टीम, CM शिवराज करेंगे सम्मानित

locationभोपालPublished: Sep 28, 2021 12:58:50 pm

Submitted by:

Faiz

मंगलवार दोपहर 2 बजें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान टीम का सम्मान करेंगे। सीएम शिवराज टीम की सभी महिला खिलाड़ियों को 31-31 लाख रुपये सम्मान राशि के तौर पर देंगे।

News

Tokyo Olympic में शानदार प्रदर्शन करके लौटी महिला हॉकी टीम, CM शिवराज करेंगे सम्मानित

भोपाल. टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करके भारतीयों का दिल जीतने वाली महिला भारतीय महिला हॉकी टीम सोमवार देर शाम भोपाल पहुंची। टीम को मध्य प्रदेश सरकार ने बतोर मेहमान बुलाया है। मंगलवार दोपहर 2 बजें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान टीम का सम्मान करेंगे। सीएम शिवराज टीम की सभी महिला खिलाड़ियों को 31-31 लाख रुपये सम्मान राशि के तौर पर देंगे। आपको बता दें कि, ऐसा 85 साल के बाद हुआ है, जब भारतीय महिला हॉकी टीम भोपाल पहुंची है।


बता दें कि, टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन किये जाने के बावजूद टीम जीत का तमगा लाने में असफल रही थी। महिला हॉकी टीम भले ही ओलंपिक में चौथे नंबर पर रही लेकिन, उनके प्रदर्शन की सभी ने तारीफ की है। उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओलंपिक समापन के दौरान ही महिला हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित करने की घोषणा की थी। इसी तर्ज पर पूरी टीम को सीएम के आमंत्रण पर राजधानी भोपाल बुलाया गया था। वहीं, आज दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री टीम की सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

 

पढ़ें ये खास खबर- रेलवे ट्रेक पर सुसाइड करने खड़ी थी युवती, फिल्मी स्टाइल में बची जान, तस्वीरें चौंका देंगी


भारतीय महिला हॉकी टीम की इन सदस्यों का होगा सम्मान

News

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, सविता पूनिया, दीप ग्रेस एक्का, निशा, गुरजीत कौर, सलीमा टेटे, उदिता, मोनिका, निक्की प्रधान, नेहा, पी सुशीला चानू, वंदना कटारिया, नवनीत कौर, नवजोत कौर, शर्मिला देवी, लालरेमसियामी, ई.रजनी, रीना खोकर और नमिता टोप्पो का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा सम्मान किया जाएगा।


85 साल बाद भोपाल पहुंची भारतीय हॉकी टीम

News

टोक्यो ओलंपिक में भारत का झंडा बुलंद करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम सोमवार देर शाम को राजधानी भोपाल पहुंची। भोपाल एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। आज दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मिंटो हॉल में टीम के हर सदस्य को 31-31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित करेंगे। आपको जानकर हैरानी होगी , मध्य प्रदेश के इतिहास में 85 साल बाद ऐसा हुआ है कि, भारतीय महिला हॉकी टीम भोपाल पहुंची है। इससे पहले बर्लिन ओलंपिक खेलने वाली पुरुष हॉकी टीम मेजर ध्यानचंद के नेतृत्व में 17 जून 1936 को भोपाल आई थी। टीम ने भोपाल स्टेट इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेला था। तब भोपाल नवाब की और से भारतीय टीम के खिलाड़ियों को 1000 रुपये सम्मान राशि दी थी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x84hbez
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो