रामेश्वर ने कहा कि, ये सनातन धर्म को बदनाम करने के लिए कांग्रेस की एक सोची-समझी साजिश है। फिर भी, मैं कांग्रेस के अपने साथियों और खासकर दिग्विजय सिंह से कहूंगा कि, वे अयोध्या की यात्रा न निकालें। इसके बजाय, मथुरा की यात्रा निकालें। हम आपकी सेवा में आपके साथ शामिल होंगे। अगर आपमें हिम्मत है तो मथुरा की ओर बढ़ें! आप चाहते हैं कि, सनातन धर्म बदनाम हो और भारत के युवा मंदिरों में जाना बंद कर दें, लेकिन ऐसा कभी नहीं होने वाला।'