3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल एयरपोर्ट से इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानें रद्द, एयरस्पेस प्रतिबंध से यात्रियों की बढ़ी दिक्कतें

Bhopal Airport- भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली की अनेक फ्लाइट्स को निरस्त कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification
indigo

भोपाल एयरपोर्ट से इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानें रद्द

Bhopal Airport - मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से कई हवाई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। भोपाल से दिल्ली की उड़ानें रद्द की गई हैं। इंडिगो और एयर इंडिया की ये फ्लाइट्स कई दिनों तक नहीं चलेंगी जिससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली एयरस्पेस में प्रतिबंध के कारण फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों को वेबसाइट अथवा कस्टमर केयर से अपनी फ्लाइट की स्टेटस चेक करने के बाद ही यात्रा पर निकलने की सलाह दी है। दिल्ली की नियमित उड़ानें रद्द होने के कारण इंडिगो ने यात्रियों को वैकल्पिक सुविधा देने के लिए हैदराबाद के लिए अतिरिक्त उड़ान संचालित की है।

देश की राजधानी नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसकी वजह से 19 से 26 जनवरी तक दिल्ली एयरस्पेस प्रतिबंधित किया गया है। इन प्रतिबंधों का भोपाल एयरपोर्ट पर भी खासा असर पड़ेगा। यहां से दिल्ली की अनेक फ्लाइट्स को निरस्त कर दिया है। भोपाल–दिल्ली–भोपाल की अनेक नियमित उड़ानों को रद्द किया गया है।

एयर इंडिया की दिल्ली–भोपाल–दिल्ली फ्लाइट को 21 से 26 तक रद्द किया

एयर इंडिया की दिल्ली–भोपाल–दिल्ली फ्लाइट नंबर AI-1723/1894 को 21 जनवरी से 26 जनवरी तक रद्द किया गया है। इसी तरह इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली–भोपाल–दिल्ली उड़ानों को भी रद्द किया गया है। इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E-6364/6365 19 जनवरी से 26 जनवरी तक रद्द की गई है। इनसे यात्रियों को खासी असुविधा हो सकती है। एयरलाइंस ने
यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए फ्लाइट की स्टेटस चेक करने के बाद ही यात्रा पर निकलने को कहा है।

हैदराबाद की अतिरिक्त फ्लाइट

दिल्ली की उड़ानें रद्द होने पर इंडिगो ने यात्रियों की सहूलियत के लिए हैदराबाद के लिए अतिरिक्त फ्लाइट शुरु करने की घोषणा की है। इंडिगो की हैदराबाद–भोपाल–हैदराबाद उड़ान 19 से 26 जनवरी तक संचालित की जाएगी। फ्लाइट नंबर 6E-7594/7595 का समय सुबह 08:40/09:10 निर्धारित किया गया है।

Story Loader