भोपाल

ऑरगन ट्रांसपोर्टेशन के लिए सरकार ने हेलीकॉप्टर देकर की मदद, मरीज को मिलेगा नया जीवन

जबलपुर से एयरपोर्ट तक बना ग्रीन कॉरिडोर फिर सरकार के हेलीकॉप्टर से भोपाल लाए गए ऑरगन।

less than 1 minute read
Sep 21, 2023

भोपाल. सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद एक बार फिर प्रदेश में एक मरीज को नया जीवनदान मिला। इस बार सीएम शिवराज के निर्देश पर सरकार के हेलीकॉप्टर से जबलपुर से भोपाल तक एक मरीज के लिए ऑरगन ट्रांसपोर्टेशन किया गया जिसके बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भोपाल एयरपोर्ट से बंसल हॉस्पिटल तक ऑरगन को बंसल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां वक्त पर मरीज का ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई गई।

सरकारी हेलीकॉप्टर से ऑरगन ट्रांसपोर्टेशन
जबलपुर में एक 64 साल के मरीज का ब्रेन डेड होने के बाद परिवार के लोगों ने सर्वसम्मिति से ऑरगन डोनेट करने का फैसला लिया था। इसी दौरान भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज को ऑरगन ट्रांसप्लांट किया जाना था। जिसकी जानकारी लगते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर से भोपाल तक ऑरगन ट्रांसपोर्टेशन के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर की मदद देने के निर्देश दिए जिसके बाद सरकारी हेलीकॉप्टर से ऑरगन ट्रांसपोर्टेशन जबलपुर से भोपाल किया गया।

पहले जबलपुर फिर भोपाल में बना ग्रीन कॉरिडोर
जबलपुर से भोपाल तक ऑरगन ट्रांसपोर्टेशन के लिए पहले जबलपुर में मेट्रो हॉस्पिटल से एयरपोर्ट तक पुलिस की मदद से ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और फिर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से भोपाल एयरपोर्ट पर ऑरगन लाए गए। इसके बाद भोपाल में एयरपोर्ट से बंसल हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ऑरगन को पहुंचाया गया।

देखें वीडियो- बुंदेली परम्परा से विदेशी मेहमानों का स्वागत

Updated on:
21 Sept 2023 05:45 pm
Published on:
21 Sept 2023 05:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर