30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

International women’s day : सुरक्षा स्वरक्षा संवाद कार्यक्रम में सीएम ने दिए कई सौगात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित

2 min read
Google source verification
women's day

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जवाहर बाल भवन तुलसी नगर में महिला दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान सुरक्षा स्वरक्षा संवाद पर विशेष चर्चा हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने इस अवसर पर महिलाओं तथा बच्चों के कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया।

महिलाओं को मिले ये सौगात

- मध्यप्रदेश में महिला कोष की स्थापना की जायेगी
- अविवाहित बहनों को 50 साल की उम्र की होने पर पेंशन की सुविधा प्रदान की जायेगी
- गर्भवती श्रमिक महिलाओं को पोषण आहार के लिए 4 हजार रुपए अलग से दिए जाएंगे, प्रसव के बाद प्रसूता के खाते में 12,500 रुपए जमा कराया जाएगा।
- आत्मनिर्भर महिला चालक को ऑटोरिक्शा की चाबी सौंपी

इन्हें किया गया सम्मानित

महिलाओं तथा बच्चों के कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत किया गया। लाड़ो अभियान के अन्तर्गत 100 से अधिक बाल-विवाह रूकवाने के लिये मंदसौर के राघवेन्द्र पुरोहित , लाड़ो अभियान के अन्तर्गत स्वयं के बाल-विवाह को रोकने के लिये हरदा की अनिता विश्वकर्मा, जबलपुर की प्रख्यात बाल गायिका और लाड़ो अभियान की ब्रांड एम्बेसेडर इशिता विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया।वहीं लिंगानुपात में सुधार के लिये बुरहानपुर जिले को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।इसके साथ ही भोपाल की सुश्री पूनम श्रोती को मुख्यमंत्री नारी सुरक्षा सम्मान प्रदान किया गया।

जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित

महिला जन-संवाद कार्यक्रम में शासकीय, अर्द्धशासकीय तथा पंजीकृत संस्थाओं में कार्यरत महिला कर्मचारियों को प्रवेश की पात्रता होगी। राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी से सभी जिलों में आरंभ सम्मान, सुरक्षा, स्वरक्षा अभियान की प्रमुख झलकियों का प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम में किया जायेगा। प्रदेश के सभी 1091 पुलिस थानों तथा पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर अभियान के अन्तर्गत जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किये गये। मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष कृष्णमुरारी मोघे तथा महिला बाल विकास राज्य मंत्री ललिता यादव भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा महिला कर्मियों को शहरों में आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से वसति गृहों की स्थापना की जा रही है।

'महिला सुरक्षा और जागरूकता ध्वज' रवाना
महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सामाजिक चेतना और जागरूकता के लिये आरंभ इस अभियान में महिला सुरक्षा के साथ-साथ उनसे संबंधित कानूनों और सुरक्षा प्रावधानों की जानकारी विषय-विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की गई। राजधानी से सभी जिलों के लिए 'महिला सुरक्षा और जागरूकता ध्वज' भी रवाना किये गये थे। राज्य स्तरीय सम्मेलन में जिलों से आये इन ध्वजों का प्रर्दशन किया जाएगा। साथ ही जागरूकता के रूप में महिलाओं के उनके अधिकार और कर्तव्य की शिक्षा दी जाएगी।

गृह-स्वयंसिद्धा का लोकार्पण

महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने कहा है कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मान, सुरक्षा, स्वरक्षा महिला सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कामकाजी महिलाओं के लिये जवाहर बाल भवन परिसर में निर्मित वसति गृह-स्वयंसिद्धा का लोकार्पण किया। इस मौके पर महिलाओं तथा बच्चों के कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया।

Story Loader