18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्री जयवर्धन सिंह की भोपालवासियों से अपील, कहा- हिन्दू-मुस्लिम नहीं अब विकास की बात होगी

मंत्री जयवर्धन सिंह की भोपालवासियों से अपील, कहा- हिन्दू-मुस्लिम नहीं अब विकास की बात होगी
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Apr 19, 2019

election

मंत्री जयवर्धन सिंह की भोपालवासियों से अपील, कहा- हिन्दू-मुस्लिम नहीं अब विकास की बात होगी

भोपाल. भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा के उम्मीदवार बनते ही सियासी हलचले तेज हो गई हैं। भाजपा ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी को भोपाल से उतारा है। दिग्विजय सिंह के बेटे और कमलनाथ सरकार के मंत्री जयवर्धन सिंह ने ट्वीट कर भोपाल वासियों से अपील की है कि इस बार विकास के नाम पर वोट करें। उन्होंने कहा- प्रिय भोपालवासियों, लगातार 30 वर्ष से आपने भाजपा सांसद चुने, 15 वर्ष मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार रही। नगर निगम में भी भाजपा चुनी लेकिन इतने वर्ष में ये लोग मिलकर भोपाल के लिए रिंग रोड़ का निर्माण नहीं कर पाए। "हिन्दू-मुस्लिम नहीं अब विकास की बात होगी।"

दिग्विजय ने कहा- मैंने नहीं कहा हिन्दू आतंकवाद
वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने हिन्दू या भगवा आंतकवाद जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया। पीसीसी में प्रबुद्धजनों से कहा कि उनके चुनाव लड़ने से भोपाल राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। बुद्धिजीवी वर्ग की जिम्मेदारी है कि वे विभाजन की कोशिशों को नाकाम करें।

मंदिरों का दौरा कर रहे हैं दिग्विजय सिंह
भोपाल से उम्मीदवार घोषित होते ही दिग्विजय सिंह ने कहा था मैं सच्चा हिन्दू हूं। अगर आरएसएस धार्मिक संगठन है तो फिर मेरे जैसे हिन्दू का विरोध क्यों। बता दें कि दिग्विजय सिंह इन दिनों में दिग्विजय सिंह मंदिरों और भंडारे के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।


क्या कहा था साध्वी ने
दिग्विजय सिंह के खिलाफ उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पहली बार भाजता नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गुरुवार को पत्रकारों से बात की। इस दौरान वो जेल के दिनों को याद करके रोने लगीं। उन्होंने कहा कि जेल में दिनभर मुझे पीटा जाता था। पीटनेवाले तो बदल जाते थे लेकिन पिटने वाली वो अकेली ही रहती थीं। साध्वी ने कहा कि अब एनआईए भी मान चुकी है वो आतंकवादी नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि जेल में 24 दिनों तक सिर्फ पानी दिया गया था, अन्न का एक दाना भी उन्हें नहीं दिया गया। वहीं, भाजपा से टिकट मिलने पर उन्होंने कहा था कि ये धर्म औऱ अधर्म की लड़ाई है।