विधायक ने दी इस्तीफे की धमकी
वहीं, दूसरी तरफ शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा से विधायक सुरेश राठखेड़ा भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में आ गए हैं। उनका कहना है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के कमजोर संगठन को ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेतृत्व की आवश्कता है। अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा।