11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमलनाथ पहले बोले- चुनाव नहीं लड़ेंगे, फिर कांग्रेस ने नकारा

----------------- सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई कमलनाथ के चुनाव न लडऩे की पोस्ट------------------

less than 1 minute read
Google source verification
congress_kamalnath_1.png

jitendra.chourasiya@भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ नवंबर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में खुद चुनाव लड़ेगे इस पर गुरुवार को संशय की स्थिति बन गई। सोशल मीडिया पर पहले कमलनाथ की चुनाव न लडऩे की घोषणा वायरल हुई, जिसके बाद कांग्रेस ने उसका खंडन कर दिया।
--------------------
दरअसल, कमलनाथ ने निवास पर मीडिया को भोज पर बुलाया था। इसके तहत अनौपचारिक चर्चा में कमलनाथ ने चुनाव न लडऩे संबंधित बात कही, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें वायरल हो गई। साथ ही भाजपा प्रवक्ता व कमलनाथ के ही पूर्व मीडिया समन्वयक रहे नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया पोस्ट डाली कि कमलनाथ ने चुनाव न लडऩे की घोषणा की है। इसके बाद सियासी तौर पर कमलनाथ के चुनाव न लडऩे की चर्चा चल पड़ी। कुछ भाजपा नेताओं ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल की। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस ने इस पर सफाई दी। कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कमलनाथ प्रभावी, भावी और अवश्यंभावी मुख्यमंत्री हैं। जो लोग उनके चुनाव न लडऩे को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं, वे असत्य की ही सेवा कर रहे हैं। कमलनाथ ने चुनाव न लडऩे के विषय में कोई घोषणा नहीं की है।
-------------------
कमलनाथ ने क्या कहा-
सोशल मीडिया पर चला कि प्रदेश अध्यक्ष ने अनौपचारिक चर्चा में कहा था कि चुनाव के समय बहुत व्यस्त रहूंगा, मैं लडूंगा तो छिंदवाड़ा में ही उलझ जाऊंगा, जबकि पूरे प्रदेश में प्रचार करना होगा, इसलिए अभी कुछ तय नहीं है। कमलनाथ ने ये भी कहा था कि मैेने कभी खुद को भावी मुख्यमंत्री नहीं कहा, लेकिन किसी को मना कैसे कर सकता हूं। पार्टी की परंपरा है कि कोई सीएम पद का चेहरा नहीं होता है। पार्टी ही यह तय करती है।
-------------------