गौरतलब है कि समर्थन मूल्य पर तनोड़िया में गेहूं बेचने आए किसान की हार्टअटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, किसान प्रेम सिंह ( पिता राम सिंह 45 वर्ष निवासी मलवासा ) 17 मई की शाम से गेहूं बेचने उसके छोटे भाई जितेंद्र के साथ गेहूं खरीदी केंद्र तनोड़िया गए थे। बताया जा रहा है कि 25 मई की शाम गेहूं तुलावने के दौरान हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई।