
Madhya Pradesh Interesting Fact : अतुल्य भारत का ह्रदय प्रदेश कहे जाने वाले मध्यप्रदेश के सिर पर कई उपलब्धियों का ताज सजा है। एमपी सिर्फ ऐतिहासिक धरोहरों और प्रकृति की मखमली हरी चादर की सौंदर्यता के लिए ही नहीं पहचाना जाता। बल्कि इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें है जो मध्यप्रदेश के बाकि राज्यों से बहुत अलग और अनोखा बनाती हैं।
देश में ऐसी कई चीजें है जिसमे मध्यप्रदेश अव्वल नंबर पर है। कई तरह की श्रेणियों में नंबर वन का दर्जा लिए एमपी ने अपनी एक अलग ही पहचान(Madhya Pradesh Interesting Fact) बनाई है।
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Interesting Fact)के सिर पर सबसे ज्यादा राष्ट्रीय उद्यान(National park) के नाम का ताज भी सजा है। 11 नेशनल पार्क के साथ यह प्रदेश पहले नंबर पर आता है। विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों को घर देने वाले इस राज्य में मौजूद नेशनल पार्क से ही इंस्पायर होकर रूडयार्ड किपलिंग ने ‘द जंगल बुक’ में बच्चों के बीच लोकप्रिय मोगली के किरदार की कल्पना की थी। इनमें पन्ना राष्ट्रीय उद्यान, वन बिहार राष्ट्रीय उद्यान, संजय राष्ट्रीय उद्यान समेत कई नेशनल पार्क हैं जो भारत ही नहीं दुनिया भर में लोकप्रिय हैं।
मध्य प्रदेश में विश्व प्रसिध्द कई ऐतिहासिक धरोहर मौजूद हैं, जिन्हें यूनेस्को की लिस्ट में शामिल किया गया है। इनमें सांची के बौद्ध स्मारक, भीमबेटका के रॉक शेल्टर, खजुराहों स्मारक आदि शामिल हैं।
देशभर में सबसे ज्यादा बाघों वाले राज्य का दर्जा मध्य प्रदेश को मिला हुआ है। जारी आकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अभी 785 बाघ है। एमपी के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 150 से भी ज्यादा टाइगर मौजूद है। बता दें कि प्रदेश में साल 2006 तक महज 300 बाघ ही थे।
बता दें कि टाइगर स्टेट के अलावा मध्य प्रदेश को लेपर्ड स्टेट भी कहा जाता है। फरवरी में जारी नए आकड़ों के मुताबिक एमपी में वर्तमान में 3000 से भी ज्यादा तेंदुए मौजूद है। वहीँ एमपी के बाद महाराष्ट्र और फिर कर्नाटक में सबसे ज्यादा तेंदुआ मौजूद है।
मध्यप्रदेश के चंबल नदी में सबसे ज्यादा घड़ियाल पाए जाते है। वर्त्तमान में प्रदेश में 2 हजार से ज्यादा घड़ियाल मौजूद है, जो कि देश के अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। एमपी के बाद सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और बिहार में घड़ियाल पाए जाते हैं।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश को वल्चर स्टेट, चीता स्टेट और भेड़िया स्टेट के रूप में पहचान मिली हुई है। इसके अलावा एमपी ने भारत के सबसे स्वच्छ राज्य का भी दर्जा हासिल किया है। जो अपने आप में ही एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
Published on:
05 Nov 2024 04:02 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
