27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजहर्ष कॉलोनी का रास्ता रोके जाने के संबंध में सीएम हाउस पहुंचे रहवासी

वाटर एंड लैंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (वाल्मी) के कर्ताधर्ताओं ने राजहर्ष सी सेक्टर का रास्ता बंद करा दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
tigra,water level,decreased, 3.75 feet

तिघरा में वाटर लेवल 3.75 फीट घटा, फरवरी में ककेटो, पेहसारी से पानी लाने की तैयारी

भोपाल। वाटर एंड लैंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (वाल्मी) के कर्ताधर्ताओं ने राजहर्ष सी सेक्टर का रास्ता बंद करा दिया है। समिति के सदस्यों को जब कहीं से राहत नहीं मिली तो वे शनिवार को सीएम हाउस पहुंच गए। सीएम नहीं मिले तो उन्होंने वहां मौजूद अफसरों को अपनी समस्या बताते हुए दस्तावेज सौंपे। इस मामले में प्रमुख सचिव राजस्व से रिपोर्ट मांगी गई है।

दरअसल वाल्मी से लगी हुई राजहर्ष सी सेक्टर की जमीन पर 350 से अधिक प्लॉट हैं। यहां कुछ पर निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है और कई आवासों में लोग रहने भी लगे हैं। संस्थान के अंदर से ही कॉलोनी में जाने का रास्ता है। प्रशासन ने चार माह पहले इसे बंद कर दिया है। इस मामले में कलेक्टर को भी शिकायत की जा चुकी है। एसडीएम हुजूर की कोर्ट में सुनवाई भी चल रही है। हालांकि रहवासियों का कहना है कि इस मामले को बेवजह लंबा खींचा जा रहा है। इसी बीच समिति के सदस्य सीएम हाउस भी पहुंच गए हैं।