Ladli Behna Yojana Ab milenge 1250 Rupay: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को आयोजित लाड़ली बहना महोत्सव और रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में की थी किस्त बढ़ाने की घोषणा, ऐलान करते ही खाते में पहुंची एडवांस राशि...क्या आपके खाते में भी आए हैं 250 रुपए, तो ध्यान से पढ़ लें ये खबर...
Ladli Behna Yojana Ab milenge 1250 Rupay: क्या आप लाड़ली बहना योजना की पात्र हैं और पिछले तीन महीने से आपके खाते में 1000 रुपए की राशि आई है, तो आपको बता दें कि लाड़ली बहनों के भाई और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी पात्र महिलाओं के खाते में सितम्बर महीने से 1000 रुपए के बजाय 1250 रुपए की राशि जमा करने की घोषणा कर दी है। सितम्बर की किस्त जमा करने का समय भी आने वाला है, लेकिन इस बार आपके खातों में 1250 रुपए नहीं बल्कि, 1000 रुपए ही आएंगे। दरअसल भैया शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों के खातों में सितंबर माह में जमा की जाने वाली 1250 रुपए की राशि में से 250 रुपए एडवांस डिपोजिट करवा दिए हैं। यानी अब सितंबर माह की 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में केवल 1000 रुपए की किस्त ही जमा की जाएगी।
आपको बता दें कि लाड़ली बहनों के खाते में सितंबर में चौथी किस्त जमा की जाएगी। लेकिन इस चौथी किस्त के जमा करने से पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों को सौगात दी है। इस सौगात से रक्षाबंधन से पहले ही प्रदेश की इन लाड़ली बहनों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई है। यही नहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों को ये सौगात देते हुए रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाने की बात कही है।
इन्हें मिलेगा लाभ
आपको बता दें कि इस योजना की पात्र महिलाओं की उम्र 21 से 60 साल निर्धारित की गई है। वहीं कुछ तय मापदंडों को पूरा करने वाली पात्र महिलाओं के खातों में ही यह राशि आएगी। अभी तक प्रदेश की सवा करोड़ पात्र महिलाओं के खाते में 3 किस्तों में कुल 3 हजार 628 करोड़ 85 लाख से अधिक की राशि अंतरित हुई है।
सीएम ने रविवार को की घोषणा
प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन और रक्षा बंधन उत्सव कार्यक्रम में ऐलान किया कि अक्टूबर महीने से प्रदेश की बहनों को 250 रुपए बढ़ाते हुए अब हर माह 1000 रुपए के बजाय 1250 रुपए की राशि दी जाएगी। आपको बता दें कि 250 रुपए बढ़ने के बाद सरकारी खजाने पर 400 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ भी बढ़ेगा।
रक्षाबंधन पर तोहफा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को सौगात के रूप में जहां अक्टूबर माह से 1250 रुपए बढ़ाकर देने की बात कही है, वहीं 250 रुपए की राशि भी पात्र महिलाओं के खातों में डिपोजिट भी की। सीएम ने लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि 250 रुपए के अलावा अब सितंबर के महीने में 10 तारीख को उनके खातों में 1000 रुपए की राशि भी जमा करवाई जाएगी। बढ़कर मिलेंगे 3000 रुपए सीएम शिवराज सिंह चौहान यह भी ऐलान किया कि जैसे-जैसे पैसे की व्यवस्था होते जाएगी, वैसे-वैसे हर महीने की 10 तारीख को लाड़ली बहनों को मिलने वाली किस्त की राशि भी बढ़ाते जाएंगे। इस बार 1250 रुपए की है, तो अगली बार वृद्धि करने पर 1500 रुपए, फिर 1750 रुपए, फिर 2000 रुपए, फिर 2250 रुपए, उसके बाद 2500 फिर 2,750 करते हुए इस राशि को 3000 रुपए महीना किया जाएगा।