3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजधानी में 200 से ज्यादा लोकेशन पर कम होंगे जमीनों के रेट, खरीदने वालों को मिलेगा फायदा

जमीनों के रेट बढ़ाने तैयार किए प्रस्ताव तैयार

2 min read
Google source verification
 bhopal

भोपाल. अगर आप प्रदेश की राजधानी भोपाल में जमीन मकान लेने की सोच रहे है ये खबर आपके लिए है। सरकार भोपाल की 2 सौ से ज्यादा लोकेशन पर रजिस्ट्री की रेट कम करने जा रही है। जिले में कई साल बाद कलेक्टर रेट तय की जा रही है। अब कलेक्टर गाइडलाइन वर्ष 2022-23 के प्रस्ताव में एक बार फिर से बदलाव करते हुए 200 ज्यादा लोकेशनों पर रेट वृद्धि कम की जा रही है। इसके बाद भी प्रस्ताव में बड़ी संख्या में लोकेशनों पर 5 से 20 फीसदी तक रेट बढ़ाना प्रस्तावित है।

उत्तर प्रदेश चुनाव से लौटने के बाद जिला मूल्यांकन समिति के सदस्य और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मंगलवार को अफसरों से साफ कहा था कि मनमर्जी से नहीं, जनता का ध्यान रखते हुए कलेक्टर गाइडलाइन में जमीनों की दरें तय की जाएं। जहां रेट बढ़ा रहे हैं उन स्थानों का तथ्य प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद ही ये बदलाव किया जा रहा है। इस मामले में पंजीयन अफसर कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। हालांकि सैटेलाइट इमेज की मदद से तैयार किए गए पॉलीगोन डॉ में कई कॉलोनी की दीवारें दूसरी कॉलोनी में या सड़क पर दिखाई दी हैं। पंजीयन अफसरों ने उन स्थानों को समान कर एक रेट कर दिए हैं।

पहली बार कम होंगी लोकेशन
इस बार नई कलेक्टर गाइडलाइन एक अप्रेल से लागू होने के बाद ऐप पर आने की पूरी संभावना है। ऐसे में पॉलीगोन ड्रॉ तैयार कर जिले में जहां चार कॉलोनियों में एक समान दरें हैं, उनको एक लोकेशन किया जा रहा है। इस तरह अभी तक 250 से ज्यादा लोकेशन नई कलेक्टर गाइडलाइन में कम हो जाएंगी। यहां आस-पास कॉलोनी की दर के अनुसार ही रजिस्ट्री होंगी। वर्तमान में जिले में 4113 लोकेशन हैं, जब नई गाइडलाइन ऐप पर आएगी तो ये संख्या कम होगी।

4 मार्च को ही उप जिला मूल्यांकन समिति ने बैठक कर प्रस्ताव जिला मूल्यांकन समिति को भेजा है। जिसमें होशंगाबाद रोड, अयोध्या बायपास, नीलबड़, इमलिया, कलखेड़ा, कोलार में कवर्ड कस कॉलोनी और अवैध कॉलोनियों में 10 फीसदी की बढ़त के साथ शहर के प्रमुख बाजारों में न्यू मार्केट, चौक बाजार, 10 नंबर,6 नंबर, हमीदिया रोड, भोपाल टॉकीज चौराहा अन्य बाजारों में आवासीय और व्यावसायिक दरों का अंत खत्म कर दिया गया। इस अंतर खत करने से ही शहर के प्रमुख बाजार की आवासीय लगभग चार हजार प्रॉपर्टी पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

Story Loader