scriptनहीं अटकेगा कर्मचारियों का वेतन, अल्टरनेट पैटर्न पर ट्रेजरी में चल रहा काम | lockdown in bhopal | Patrika News
भोपाल

नहीं अटकेगा कर्मचारियों का वेतन, अल्टरनेट पैटर्न पर ट्रेजरी में चल रहा काम

– सभी विभागों से मंगाई जा रही है जानकारी, फाइनेंसियल क्लोजिंग के बाद जारी होगी मार्च की सैलरी- विदाई और सम्मान के बिना ही घर बैठे रिटायर हो जाएंगे कर्मचारी

भोपालMar 29, 2020 / 11:52 pm

सुनील मिश्रा

covid_19
भोपाल। लाकडाउन के दौर में जिला ट्रेजरी कार्यालय में विभागीय काम जारी है। सभी कर्मचारियों के भत्तों की जानकारी अपडेट की जा रही है। जिससे उन्हें वित्तीय साल के क्लोजिंग के समय में भी 3-4 अप्रैल को सैलरी दी जा सके। इधर सैकड़ों कर्मचारी भी 31 मार्च को रिटायर हो रहे हैं। यह पहला मौका होगा कि कर्मचारी घर बैठे-बैठे ही रिटायर हो जाएंगे। हालांकि रिटायर होने वाले कर्मचारियों के संबंध में ट्रेजरी ने संबंधित विभागों से जानकारी अपडेट कर ली है।
इन तमाम कामों को लाकडाउन के दौर में ट्रेजरी विभाग के कर्मचारी-अधिकारी कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन किया गया है लेकिन कर्मचारी-अधिकारियों की सेलरी नहीं अटके इसके लिए कोषालय के अधिकारी-कर्मचारी अल्टरनेट पैटर्न पर काम कर रहे हैं। जिला ट्रेजरी कार्यालय में कर्मचारियों के राउंड दी क्लॉक बुलाया जा रहा है। जिससे कोरोना वायरस का संक्रमण न फैले और विभागीय कार्य भी प्रभावित न हो। अधिकारियों ने बताया कि रिटायरमेंट के दिन कर्मचारियों को कार्यस्थल पर जाना जरूरी नहीं है। सैलरी विभाग के प्रस्तुत बिल से बनाई जा रही है। जो कि संबंधित डीडीओ से बुलवाई जा चुकी है। जिसे ट्रेजरी कार्यालय के कर्मचारी अपडेट कर रहे हैं।
ऑनलाइन ही सबमिट होगा टीए बिल
कोरोना के चलते लाकडाउन जारी है। ऐसे में 31 मार्च को रिटायर होने के वाले कर्मचारियों के टीए के लिए ट्रेजरी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिन विभागों के कर्मचारी रिटायर होने वाले हैं, उनके पेंडिंग बिल ऑनलाइन सबमिट होंगे। फिर वेरिफिकेशन के बाद भुगतान किया जाएगा।
पास से इंट्री और डीडीओ जुटा रहे जानकारी
अधिकारियों ने बताया कि लाकडाउन के चलते जिला कोषालय कार्यालय में सीमित स्टाफ को बुलाया जा रहा है। उन्हें आने-जाने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए सभी कर्मचारियों को अतिविशेष कार्य के तहत पास जारी किया गया है। सभी डीडीओ संबंधित विभागों से सैलरी की जानकारी जुटा रहे है। बता दें कि 1 अप्रैल को वार्षिक लेखाबंदी होती है। जिसके चलते ट्रेजरी में आडिट होता है। दो दिन के बाद मार्च माह की सैलरी जारी हो जाती है।
200 कर्मचारी होंगे रिटायर

जिला पेंशन अधिकारी शोभा बकोरिया ने बताया कि 31 मार्च को करीब 200 से ज्यादा कर्मचारी व अधिकारी रिटायर होने जा रहे हैं। सभी रिटायरमेंट होने वालों के मामलों को निपटाने की कार्रवाई जा रही है। सभी रिटायरमेंट होने वाले कर्मचारियों की जानकारी इक_ा की जा रही है। जिसके आधार पर उनकी पेंशन व फाइन सेटेलमेंट किया जाएगा।
वर्जन

जिला कोषालय कार्यालय में कर्मचारी व अधिकारी की सैलरी के संबंध में कार्य जारी है। इसके लिए स्टाफ को अल्टरनेट पैटर्न पर आने के लिए कहा गया है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति भी है। ऐसे में मार्च माह की सैलरी अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में जारी हो जाएगी।
– रश्मि सुब्बा, वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी, भोपाल
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो