scriptLok Sabha Election 2024 : हर घर को एक-एक लाख रुपए देगी कांग्रेस, जयवर्धन सिंह का बड़ा ऐलान | Lok Sabha Election 2024 : Jaivardhan Singh big announcement | Patrika News
भोपाल

Lok Sabha Election 2024 : हर घर को एक-एक लाख रुपए देगी कांग्रेस, जयवर्धन सिंह का बड़ा ऐलान

Lok Sabha Election 2024 : Jaivardhan Singh big announcement- राघोगढ़ के विधायक जयवर्धन सिंह ने शनिवार को अपने पिता दिग्विजयसिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने वोटर्स से कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हर घर को 1 लाख रुपए अलग अलग योजनाओं के रूप में दिए जाएंगे।

भोपालApr 06, 2024 / 08:31 pm

deepak deewan

jaivardhan2.png

जयवर्धन सिंह ने बड़ा ऐलान किया

Lok Sabha Election 2024 : Jaivardhan Singh big announcement लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बेकरार कांग्रेस के नेता एमपी में नित नई घोषणाएं कर रहे हैं। वोटर्स को लुभाने के लिए कांग्रेस के दिग्गज एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने चार दिन पूर्व बड़ा वादा किया। राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में उन्होंने एमपी की बीजेपी सरकार की लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर महिलाओं को सात गुना ज्यादा राशि देने की बात कही।

 

अब उनके पुत्र जयवर्धन सिंह ने भी बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने हर घर को 1 लाख रुपए का लाभ देने की घोषणा की है। राघोगढ़ के विधायक जयवर्धन सिंह ने शनिवार को अपने पिता दिग्विजयसिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने वोटर्स से कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हर घर को 1 लाख रुपए अलग अलग योजनाओं के रूप में दिए जाएंगे।

जयवर्धन सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी का वादा है कि हर घर को एक लाख रुपए की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। अलग अलग योजनाएं चलाई जाएंगी। उन्होंने लोकसभा चुनाव Lok Sabha Election में दिग्विजय को जिताकर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाने की भी अपील की।

बता दें कि इससे पहले राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे दिग्विजयसिंह महिलाओं को हर महीने 8250 रुपए देने का वादा कर चुके हैं। मंगलवार को दिग्विजय सिंह ने यह बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर जरूरतमंद महिलाओं को हर माह 8250 रुपए देने की घोषणा की थी।

इधर दिग्विजय सिंह के पक्ष में गांव गांव घूमे जयवर्धन सिंह ने बीजेपी पर अपने वादे नहीं निभाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने बेरोजगारों को लुभाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार युवाओं को हर साल एक लाख रुपए बेरोजगारी भत्ते के रूप में देगी। लोकसभा चुनाव में जीत मिलने पर हम स्नातक बेरोजगारों को नौकरी मिलने तक यह भत्ता देंगे।

प्रचार के दौरान जयवर्धन सिंह ने दिग्विजयसिंह और एमपी में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। बता दें कि राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रहे दिग्विजय करीब 3 दशक बाद यहां से चुनाव मैदान में उतरे हैं।वे अपने लोकसभा इलाके में पदयात्रा कर रहे हैं।

Home / Bhopal / Lok Sabha Election 2024 : हर घर को एक-एक लाख रुपए देगी कांग्रेस, जयवर्धन सिंह का बड़ा ऐलान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो