scriptराहुल गांधी की इस 1 गलती के कारण MP में सूपड़ा साफ, हार के ये है 5 बड़े कारण | lok sabha election result 2024: 5 big reasons for the Rahul gandhi Congress party crushing defeat in Madhya Pradesh | Patrika News
भोपाल

राहुल गांधी की इस 1 गलती के कारण MP में सूपड़ा साफ, हार के ये है 5 बड़े कारण

Madhya Pradesh Loksabha Chunav Results 2024 देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस अपनी हार के बड़े कारणों पर जरूर सोच-विचार करेगी। यदि ऊपरी तौर पर देखा जाए तो कांग्रेस की हार के 5 बड़े कारण ये हो सकते हैं……

भोपालJun 05, 2024 / 12:27 pm

Astha Awasthi

lok sabha election result 2024

lok sabha election result 2024

lok sabha election result 2024: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की बुरी हार हुई है। प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है। लोकसभा चुनाव कई मायनों में अनूठा रहा। इस बार कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। इतना ही नहीं भाजपा की जीत के साथ राष्ट्रीय स्तर पर कई रेकॉर्ड बन गए। उसमें से एक नोटा भी है, जिसके इतिहास में सबसे ज्यादा वोट मिलने का तमगा इंदौर को मिला।
कुल 2,18,674 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। इससे अधिक आंकड़ा किसी भी चुनाव में नोटा का नहीं रहा है। इससे पहले 2019 में बिहार के गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र में 51 हजार 600 वोट नोटा को मिले थे।
ये भी पढ़ें: चली गई विरासत….कहां गए वो 1 क्विंटल लड्डू, जिनका कांग्रेस ने दिया था ऑर्डर !

दूसरे नंबर पर बिहार की ही पश्चिमी चंपारण की सीट थी, जहां 45 हजार 637 वोट नोटा को मिले। तीसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर की लोकसभा सीट पर 41 हजार 667 वोट नोटा के खाते में दर्ज हैं। वहीं दूसरी ओर छिंदवाड़ा में करारी हार का सामना भी करना पड़ा है।
ये भी पढ़ें: कमलनाथ की विरासत को नहीं बचा पाए नकुलनाथ, हारने के हैं ये 5 बड़े कारण

लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के कई कारण हो सकते हैं, परंतु देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस अपनी हार के बड़े कारणों पर जरूर सोच-विचार करेगी। यदि ऊपरी तौर पर देखा जाए तो कांग्रेस की हार के 5 बड़े कारण ये हो सकते हैं……
  1. मध्यप्रदेश में राहुल गांधी के भाषणों के हिस्सों को प्रचार में शामिल नहीं करना।
  2. घोषणा-पत्र की गारंटी व न्याय प्रचारित नहीं की गई।
  3. पार्टी छोड़कर जाने वालों को राहुल गांधी व अन्य बड़े नेताओं ने गंभीरता से नहीं लिया।
  4. प्रदेशाध्यक्ष-नेता प्रतिपक्ष में तालमेल का अभाव।
  5. कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का अपने क्षेत्रों में ही सीमित रहना।

Hindi News/ Bhopal / राहुल गांधी की इस 1 गलती के कारण MP में सूपड़ा साफ, हार के ये है 5 बड़े कारण

ट्रेंडिंग वीडियो