scriptLok Sabha Elections 2024 : आखिर क्यों भोपाल से साध्वी प्रज्ञा का टिकट कटने पर उमा भारती ने मांगी माफी | Lok Sabha Elections 2024 Uma Bharti apologizes for cutting Sadhvi Pragya ticket from Bhopal seat | Patrika News
भोपाल

Lok Sabha Elections 2024 : आखिर क्यों भोपाल से साध्वी प्रज्ञा का टिकट कटने पर उमा भारती ने मांगी माफी

Uma Bharti Press Conference : भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद पूर्व सीएम उमा भारती की प्रेस कांफ्रेंस…

भोपालMar 07, 2024 / 07:41 pm

Shailendra Sharma

uma_bharti_sadhvi_pragya_thakur.jpg

Uma Bharti apologizes

मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उमा भारती ने अपने चुनाव न लड़ने की बात तो कही ही साथ ही साथ भोपाल लोकसभा सीट से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट कटने को लेकर भी अपने दिल की बात कही। बता दें भोपाल सीट से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट काटकर इस बार आलोक शर्मा को भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया है।

 


भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट काटे जाने के सवाल पर उमा भारती ने प्रज्ञा ठाकुर के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। उमा भारती ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर ने हम लोगों के लिए बहुत दुख सहे हैं। प्रज्ञा दीदी की वजह से ही आज हम जेल में नहीं है वरना भगवा आतंकवाद केस में प्रज्ञा दीदी पर हमारा नाम लेने के लिए बहुत दबाव बनाया गया और उन्हें प्रताड़ित किया गया। उनका टिकट कटने पर मैं सिर्फ इतना ही कहूंगी की हम सबको क्षमा कर देना।
यह भी पढ़ें

uma bharti press conference: उमा भारती ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर किया खुलासा, राम मंदिर पर दिया बड़ा बयान




पहले लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी उमा भारती ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आने वाले दो साल तक चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान भी किया। उमा भारती ने कहा कि इस सिलसिले में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी संदेश दिया है। उमा का कहना है कि वो लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन को बता चुकी हैं कि दो साल चुनाव नहीं लड़ेंगी। बता दें कि बीते दिनों उमा भारती ने ऐलान किया था कि वो लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।
देखें वीडियो- शादी में गिरे ओले तो खाने की प्लेट्स छोड़कर भागे लोग

https://youtu.be/rJHbx-AfglQ

Home / Bhopal / Lok Sabha Elections 2024 : आखिर क्यों भोपाल से साध्वी प्रज्ञा का टिकट कटने पर उमा भारती ने मांगी माफी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो