4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Budget : महिलाओं के लिए खुशखबरी-लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 929 करोड़, सीएम लाडली के लिए 7 हजार करोड़

ई बजट में महिलाओं और बेटियों को बड़ी सौगात मिली है। लाड़ली लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत करीब 929 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

2 min read
Google source verification
महिलाओं के लिए खुशखबरी-लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 929 करोड़, सीएम लाडली के लिए 7 हजार करोड़

महिलाओं के लिए खुशखबरी-लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 929 करोड़, सीएम लाडली के लिए 7 हजार करोड़

भोपाल. मध्यप्रदेश में पहली बार पेश हो रहे ई बजट में महिलाओं और बेटियों को बड़ी सौगात मिली है। लाड़ली लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत करीब 929 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, चुनाव से पहले इस बजट में सभी के लिए कुछ न कुछ खास नजर आ रहा है।

बजट 2023 की प्रमुख बड़ी घोषणाएं

-प्रदेश में एक लाख सरकारी नौकरी की घोषणा
-लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 929 करोड़
-खेल विभाग के लिए 738 करोड़ रुपए
-सीएम राइस के लिए 3 हजार 230 करोड़ रुपए
-मुख्यमंत्री कोशल योजना के लिए 1 हजार करोड़ रुपए
-महिला स्व सहायता समूह के लिए 660 करोड़ रुपए

-नारी कल्याण के लिए 1.2 लाख 976 करोड़ रुपए

-बजट में किसी नए कर का प्रावधान नहीं

-नर्मदा का पानी किसानों तक पहुंचाया जाएगा
-फूलों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा

हंगामें की भेट चढ़ रहा बजट सत्र

बजट सत्र हंगामें की भेंट चढ़ रहा है, विपक्ष द्वारा बजट सत्र के दौरान हंगामा किया जा रहा है, कुछ देर पहले ही कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा परिसर के बाहर गैस सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर प्रदर्शन किया था, अब विधानसभा के अंदर हंगामा चल रहा है, इसी बीच वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा बजट प्रस्तुत किया जा रहा है।

चौथा कार्यकाल, अंतिम बजट

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार का यह चौथा साल है और यह अंतिम बजट है। इसी साल शिवराज सरकार का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसी साल मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव भी होने वाले हैं। इसे देखते हुए शिवराज सरकार ने सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है। वहीं विपक्ष भी सरकार को घेरने की तैयारी में है।


पहली बार इ-बजट

एक मार्च को पेश हो रहा बजट इस बार इसलिए भी खास है क्योंकि इस बजट के पेपरलेस बनाने की कोशिश की गई है। इसमें वित्त मंत्री स्वयं टैबलेट पर भाषण पढ़ेंगे, वहीं सभी विधायकों को भी टैबलेट दिए गए हैं। जिसमें वे ताजा स्थिति देख सकेंगे। विधायकों को इससे पहले टैबलेट चलाने की ट्रैनिंग दी जा रही है।

Story Loader