मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 723 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 172082 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2958 पहुंची है।
भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 723 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 172082 हो गई है।
इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 77 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34119 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 682 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 30571 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 2566 एसेटिव केस हैं।
प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 220 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22825 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 480 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 22622 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1540 एक्टिव केसेज हैं।
प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या
1- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 12807 हो चुकी है। जबकि, 203 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 11976 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 628 केसेज एक्टिव हैं।
2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12380 हो गई है। शहर में अब तक 162 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 11880 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 338 केसेज अब भी एक्टिव हैं।
3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3888 हो गई है। इनमें से 64 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 3743 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 81 केस अब भी एक्टिव हैं।
4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3554 हो गई है। जिले में अब तक 97 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 3325 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 132 एक्टिव केस हैं।
5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 3481 हो गई है। इनमें से 124 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 3131 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 226 केस अब भी एक्टिव हैं।
6- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3032 हो चुकी है। इनमें से 27 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 2974 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 31 केस अब भी एक्टिव हैं।
7- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2908 हो गई है। इनमें 49 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 2792 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 67 केस एक्टिव हैं।
8- मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2807 हो चुकी है। यहां 23 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2718 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 66 केस अब भी एक्टिव हैं।
9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2793 हो गई है। इनमें से 48 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 2665 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 80 केस एक्टिव हैं।
10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2805 हो गई है। इनमें से 24 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 2683 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 98 केस अब भी एक्टिव हैं।