
भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 226 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 255112 हो गई है।
इंदौर अब भी पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 57 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57490 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 924 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 56162 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 404 एसेटिव केस हैं।
प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 54 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42535 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 611 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 41128 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 796 एक्टिव केसेज हैं।
प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या
1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16413 हो गई है। शहर में अब तक 226 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16116 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 71 केसेज अब भी एक्टिव हैं।
2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16256 हो चुकी है। जबकि, 251 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 15769 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 236 केसेज एक्टिव हैं।
3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5388 हो गई है। इनमें से 149 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5172 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 67 केस अब भी एक्टिव हैं।
4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5407 हो गई है। इनमें से 106 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5262 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 39 केस अब भी एक्टिव हैं।
5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4948 हो गई है। जिले में अब तक 104 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4781 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 63 एक्टिव केस हैं।
6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4695 हो चुकी है। इनमें से 80 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 4534 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 81 केस अब भी एक्टिव हैं।
7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4104 हो गई है। इनमें 58 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4021 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 25 केस एक्टिव हैं।
8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4100 हो गई है। इनमें से 35 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4045 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 20 केस एक्टिव हैं।
9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3839 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3749 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 29 केस अब भी एक्टिव हैं।
10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3641 हो गई है। इनमें से 30 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3596 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 15 केस अब भी एक्टिव हैं।
Published on:
01 Feb 2021 07:53 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
