
भोपाल। इस साल 27 अक्टूबर 2019 को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं पांच दिवसीय दीपावली पर्व का शुभारंभ 25 अक्टूबर यानि धनतेरस के दिन से हो जाएगा।
सनातन धर्म में दिवाली को माता लक्ष्मी की विशेष पूजा का दिन माना जाता है। देवी मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं और धन, सम्पदा, शान्ति और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं।
दिवाली पर देवी मां लक्ष्मी की गणेश सहित पूजा की जाती है। स्वच्छता एवं सुव्यवस्था के स्वभाव को भी 'श्री' कहा गया है। माना जाता है ये सद्गुण जहां होंगे, वहां दरिद्रता, कुरुपता टिक नहीं सकेगी।
देवी मां लक्ष्मी का स्वरूप:
माता महालक्ष्मी के अनेक रूप हैं। इनमें से उनके आठ स्वरूप जो अष्टलक्ष्मी कहलाते हैं, विशेष प्रसिद्ध हैं।
लक्ष्मी का अभिषेक दो हाथी करते हैं। वह कमल के आसन पर विराजमान है। इसमें कमल कोमलता का प्रतीक है। लक्ष्मी के एक मुख, चार हाथ हैं। वे एक लक्ष्य और चार प्रकृतियों (दूरदर्शिता, दृढ़ संकल्प, श्रमशीलता एवं व्यवस्था शक्ति) का प्रतीक माने जाते हैं।
दो हाथों में कमल-सौन्दर्य और प्रामाणिकता के प्रतीक है। दान मुद्रा से उदारता तथा आशीर्वाद मुद्रा से अभय अनुग्रह का बोध होता है। वहीं वाहन-उल्लू, निर्भीकता और रात्रि में अंधेरे में भी देखने की क्षमता का प्रतीक है।
लक्ष्मी का जल-अभिषेक करने वाले दो गजराजों को परिश्रम और मनोयोग कहते हैं। उनका लक्ष्मी के साथ अविच्छिन्न संबंध है।
माना जाता है कि यह युग्म जहां भी रहेगा, वहां वैभव की, श्रेय-सहयोग की कमी रहेगी ही नहीं। प्रतिभा के धनी पर सम्पन्नता और सफलता की वर्षा होती है और उन्हें उत्कर्ष के अवसर पग-पग पर उपलब्ध होते हैं।
कुल मिलाकर देवी मां लक्ष्मी धन-धान्य वैभव की देवी हैं। माना जाता है इनकी कृपा से ही मनुष्य के जीवन में सम्पन्नता आती है।
प्रत्येक लोक में मां लक्ष्मी को धन एवं ऐश्वर्य की महादेवी माना जाता है। धन का मानव जीवन में बहुत महत्व है। धन न हो तो कोई भी कार्य नहीं हो सकता।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ऐसे में देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए भक्त कई तरह की साधनाओं के साथ ही और तरह से कोशिशें भी करते है।
पंडित शर्मा के अनुसार दिवाली के दिन कुछ खास तरीकों से हम देवी मां लक्ष्मी को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं। इसके तहत राशि अनुसार रंगों का चयन करके भी हम मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
जानें दिवाली के दिन राशि के अनुसार क्या पहनें और किसकी उपासना करें: zodiac sings / tips for your Lucky Colour For Diwali
1. मेष राशि...
इस राशि के लिए लाल यानि रेड रंग शुभ माना जाता है। ये रंग ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है, इसलिए लाल रंग पहनकर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना जा सकता है। वहीं महिलाएं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मांग टीका जरूर पहनें।
उपासना : वरलक्ष्मी के स्वरूप की ।
2. वृषभ राशि...
वृषभ राशि वालों के लिए पिंक और व्हाइट कलर शुभ माना गया है। वहीं महिलाओं के आउटफिट की एम्ब्रॉयडरी या ज्वेलरी सिल्वर कलर की हो, तो और अच्छा। माना जाता है ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर ज़रूर बरसेगी।
उपासना : गजलक्ष्मी की पूजा व धन लक्ष्मी की पूजा विशेष लाभकारी।
3. मिथुन राशि...
इस राशि वालों के लिए ग्रीन कलर का कोई भी शेड शुभ माना जाता है। ये प्रकृति का रंग होने के साथ ही शांति व स्थिरता का प्रतीक भी है। महिलाएं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बड़ी फिंगर रिंग या बाजूबंद ज़रूर पहनें।
उपासना : धान्य लक्ष्मी के स्वरूप की आराधना।
4. कर्क राशि...
आप मां लक्ष्मी के स्वागत ब्लू, व्हाइट और सी ग्रीन कलर के कपड़ों से कर सकते हैं। वहीं महिलाओं में आपके आउटफिट फ्री फ्लोविंग, फैंसी और एम्ब्रॉयडर्ड होने चाहिए, साथ ही मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कमरबंद या चाबी का छल्ला ज़रूर पहनें।
उपासना : ऐश्वर्य लक्ष्मी की पूजा।
5. सिंह राशि...
दिवाली के दिन इस राशि के जातकों को बोल्ड एंड ब्राइट कलर पहनने चाहिए। यानि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए गोल्डन, मस्टर्ड, यलो और ऑरेंज कलर के आउटफिट पहनें। वहीं महिलाएं मां लक्ष्मी आपकी पीठ थपथपाए, इसके लिए ऐसा आउटफिट पहनें, जिसके बैक पर हैवी एम्ब्रॉयडरी हो.
उपासना : वरलक्ष्मी के स्वरूप की उपासना ।
6. कन्या राशि...
इस राशि के जातक पेस्टल, लेकिन ब्राइट कलर के आउटफिट पहनें, जैसे- वायब्रेंट पीच, मोव, लाइट ब्लू और लाइट पिंक। महिलाएं इस दिन मां लक्ष्मी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए फ्लोरल पैटर्न, चेक्स, डिज़ाइनर कट्स वाले ट्रेंडी आउटफिट पहनें।
उपासना : गजलक्ष्मी की पूजा व धन लक्ष्मी की पूजा विशेष लाभकारी।
7. तुला राशि...
इस राशि के जातकों के लिए दिवाली पर ब्लू कलर लकी माना गया है। ये कलर न स़िर्फ आपसी सामंजस्य का प्रतीक है, बल्कि मां लक्ष्मी को भी प्रिय है।
वही महिलाएं अपनी इच्छानुसार प्लेन कलर, फ्लोविंग कट्स या ब्लू कलर का डिज़ाइनर आउटफिट पहन सकती हैं, साथ ही शुभ फल प्राप्ति के लिए इस आउटफिट के साथ डॉलर स्टाइल नेकपीस पहनें।
उपासना : धान्य लक्ष्मी के स्वरूप की आराधना।
8. वृश्चिक राशि...
दिवाली पर आपके पास पहनने के लिए कई सारे रंग हैं, जैसे- मरून, पर्पल, बॉटल ग्रीन, रेड (ब्लैक कलर के साथ) आदि। ये सारे रंग रात में पहनने के लिए बेस्ट हैं और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी उपयुक्त माने जाते हैं।
उपासना : ऐश्वर्य लक्ष्मी की पूजा।
9. धनु राशि...
आपकी राशि के जातक ऑरेंज, यलो, रेड, रस्ट या मस्टर्ड कलर को दिवाली के दिन अपना सकते हैं। माना जाता है इन रंगों का चयन आपके बैंक बैलेंस को बढ़ाने में सहायता करेगा और मां लक्ष्मी को भी प्रसन्न करेगा।
उपासना : गजलक्ष्मी की पूजा व वरलक्ष्मी के स्वरूप की उपासना।
10. मकर राशि...
मकर राशि वाले दिवाली के दिन रेड और यलो कलर के वायब्रेंट ट्रेडिशनल आउटफिट पहनें। इस दिन इस राशि की महिलाएं बिल्कुल देसी अवतार में बनें-संवरें, वेस्टर्न या फ्यूज़न आउटफिट न पहनें। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी, इसके साथ ही आप टेम्पल ज्वेलरी का भी इस्तेमाल करें।
उपासना : गजलक्ष्मी की पूजा व धन लक्ष्मी की पूजा विशेष लाभकारी।
11. कुंभ राशि...
दिवाली के दिन कुंभ राशि के जातक बिल्कुल नए अंदाज़ में सजें-संवरें। इलेक्ट्रिक शेड्स के ऐसे आउटफिट पहनें, जिनका रंग लाइट हिसाब से बदलता रहे। वहीं महिलाएं मां लक्ष्मी को आकर्षित करने के लिए पायल ज़रूर पहनें।
उपासना : धान्य लक्ष्मी के स्वरूप की आराधना ।
12. मीन राशि...
मीन राशि के जातक इस दिन यलो कलर का कोई भी शेड पहन सकती हैं। वहीं यदि आपके पास यलो कलर का आउटफिट नहीं है, तो आप मोव, लाइलैक, लैवेंडर, लाइट पर्पल, पीच या व्हाइट कलर भी पहन सकते हैं। मीन राशि की महिलाएं इस दिन मां लक्ष्मी के शुभ कदमों का स्वागत करने के लिए पैरों में बिछिया पहनें।
उपासना : ऐश्वर्य लक्ष्मी व गजलक्ष्मी की पूजा।
ऐसे समझें रंगों का महत्व: Effect of colours
पूजा पाठ के लिए शुभ : लाल रंग...
पूजा पाठ में लाल रंग का बड़ा ही महत्व होता है, ख़ास तौर पर देवियों की पूजा में। आपने अकसर सुना होगा कि किसी भी पूजा में लकड़ी के पाट पर लाल कपड़ा बिछाने की सलाह दी जाती है या फिर भगवान को लाल वस्त्र अर्पित करने को कहा जाता है इसलिए इस दिवाली आप लाल रंग के कपड़े पहनकर अपनी पूजा को शुभ और सफल बना सकते हैं।
खुशहाली का प्रतीक : हरा रंग...
हरे रंग को खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस वजह से दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए यह रंग बहुत ही शुभ माना जाता है। आप पूजा के लिए हल्का या गहरे हरे रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं।
उमंग और ख़ुशी का प्रतीक : पीला रंग...
पीला रंग सूर्य के प्रकाश से जुड़ा हुआ है जो मनुष्य के अंदर ऊर्जा और उत्साह भर देता है। कोई भी शुभ कार्य करते समय पीले रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए क्योंकि यह शुभता का प्रतीक होता है।
जानकारों की मानें तो दिवाली पर पीले रंग का वस्त्र धारण करने से रूठी किस्मत जाग उठती है क्योंकि माता लक्ष्मी पीले रंग से प्रसन्न होती है और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।
इस रंग से बचें: काला...
दिवाली पर माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करते समय भूलकर भी काले रंग के वस्त्र न पहनें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है क्योंकि इससे देवी लक्ष्मी क्रोधित होती हैं और आपके जीवन में दरिद्रता आती है। वहीं इसके पीछे का दूसरा कारण ये है कि काला रंग शनि का माना जाता है और शनि दुख के कारक माने गए हैं।
साथ ही आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि आपके कपड़े स्वच्छ हो। गंदे मैले वस्त्र पहनकर कभी पूजा में ना बैठें। इससे माता तो रुष्ट होंगी ही आपकी किस्मत भी आपसे रूठ जाएगी।
Published on:
25 Sept 2019 11:59 am

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
