scriptशराब के नशे में दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट,देखें वीडियो | man was murdered when he got intoxicated by alcohol | Patrika News
भोपाल

शराब के नशे में दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट,देखें वीडियो

राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र के गोंडा बस्ती के पारदी मोहल्ले में व्यक्ति की हुई हत्या।

भोपालJan 21, 2020 / 03:53 pm

Amit Mishra

murder

murder

भोपाल@सुभाष ठाकुर/ नीलेंद्र पटेल की रिपोर्ट…

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र गोंडा बस्ती के पारदी मोहल्ले में सोमवार की रात 12 बजे दामाद ने अपने चाचा ससुर की हत्या कर दी। मृतक का नाम नीमक सिंह (उम्र 45 साल) था। बताया जा रहा है कि आरोपी ब्याज सिंह (उम्र 24 साल) और मृतक नीमक सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ गया कि आरोपी ब्याज सिंह ने नीमक सिंह की हत्या कर दी। घटना सोमवार रात 12 बजे की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दोनों शराब के नशे में थे।

दोनों गांधीनगर में आमने सामने रहते थे
जानकारी के मुताबिक गांधीनगर की गोंड बस्ती पारदी मोहल्ले में दामाद द्वारा अपने चाचा ससुर की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में खाना बनाने को लेकर दोनों में कहासुनी होने पर दामाद ने अपने ही चाचा ससुर को मौत के घाट उतार दिया। दोनों गांधीनगर में आमने सामने रहते थे।

खाने को लेकर कहासुनी
घटना देर रात उस समय हुई जब दोनों साथ मे बैठकर आरोपी के घर में शराब पी रहे थे। शराब के नशे में खाने को लेकर कहासुनी होने पर जमाई ब्याज सिंह अपना आपा खो बैठा और घटना को अंजाम दे दिया।आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

MUST READ: आरोपी को गिरफ्तार करने आई पुलिस, तो देखकर खुश हुआ, बोला बहुत लेट आए सर,रिश्तेदार को बताया पुलवामा हमले का आरोपी

निशातपुरा ने पकड़े वाहन चोर
वहीं निशातपुरा थाना पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है।चोरो के पास से 12 दो पहिया वाहन बरामाद हुए है। लगभग 3 लाख 25 हज़ार का पूरा मशरुका बताया जा रहा है।

 

फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
उधर शाहपुरा थाना इलाके में रहने वाले एक सैलून कर्मचारी ने रविवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार शुभम राठौर (24) मूलत: हरदा जिले का रहने वाला था। वह बड़े भाई गणेश के सैलून में काम करता था। बड़ा भाई रविवार को कहीं गया था, इसके बाद छोटे भाई शुभम ने दुकान नहीं खोली। इस पर गणेश ने उसे कहा कि दुकान क्यों नहीं खोली, इससे ग्राहकी खराब होती है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद वह अपने त्रिलंगा स्थित घर गया और फांसी लगा ली।

 

जांच की जा रही है
शाहपुरा पुलिस के अनुसार रविवार पांच बजे शुभम को फांसी के फंदे पर लटका देख कर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

Home / Bhopal / शराब के नशे में दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट,देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो