3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीपल के फेरे लेने से कट जाता है मंगल दोष, सुंदरकांड के पाठ से दूर होती है विवाह की बाधा

- राष्ट्रीय कालिदास ज्योतिष सम्मेलन में शामिल हुए विभिन्न स्थानों से ज्योतिषी,काव्य ज्योतिषियों ने काव्यात्मक शैली में बताए ज्योतिष के सूत्र - ग्रह, नक्षत्रों के प्रभाव और दुष्प्रभावों के बारे में दी विस्तार से जानकारी

2 min read
Google source verification
jyotish.jpg

राष्ट्रीय कालिदास ज्योतिष सम्मेलन में शामिल हुए विभिन्न स्थानों से ज्योतिषी,काव्य ज्योतिषियों ने काव्यात्मक शैली में बताए ज्योतिष के सूत्र

भोपाल. राजधानी के कलियासात डेम वाल्मी सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय कालिदास ज्योतिष सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। पं. अयोध्या प्रसाद गौतम की स्मृति में आयोजित इस सम्मेलन में देश के विभिन्न स्थानों से अलग-अलग विधाओं के ज्योतिषियों और महिला ज्योतिषियों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रह, नक्षत्र के कारण व्यक्ति के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव, देश दुनिया के प्रभाव, विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने के उपाय सहित अनेक जिज्ञासाओं के बारे में ज्योतिषियों ने विस्तृत जानकारी दी।
इस सम्मेलन में संस्कृति के पुनरूत्थान ज्योतिष की भूमिका पर चर्चा हुई। सम्मेलन में काव्य ज्योतिष को लेकर भी सत्र हुआ, जिसें काव्यात्मक रचनाओं के जरिए ज्योतिष विद्या के बारे में जानकारी दी गई। सम्मेलन में तकरीबन 35 शोध पत्र पढ़े गए। इस मौके पर सौभाग्यम स्मारिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में संस्कृति संचालनालय के संचालक अदिति त्रिपाठी, रामकृष्ण कुसमारिया, पं. विनोद गौतम, आचार्य हेमचंद पांडे, महंत रविन्द्रदास, एसएन द्विवेदी, भूपेंदर ओबेराय सहित अनेक लोग मौजूद थे। शाम के सत्र में संगीत संध्या का आयोजन किया गया, इसमें कथावाचक पं. धनेश प्रपन्नाचार्य, पं. रामकिशोर वैदिक सहित अनेक विद्वान शामिल हुए।

पीपल के पेड़ के फेरे लेने से कट जाता है मंगल दोष
चंडीगढ़ पंचफूला से आई एस्ट्रोलॉजिस्ट अर्चना कपूर ने बताया कि ज्योतिष काफी गहरी विद्या है, जो लोगों को मार्गदर्शन देती है। इसके लिए जरूरी है कि इसका अनुसरण करे। पीपल के पेड़ के फेरे लगाने से मंगल दोष कट जाता है, मंगल दोष 1,4, 7, 8 और 12 होता है तो हर शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करे तो विवाह में बाधा नहीं आती है और जल्द विवाह हो जाता है।
राजनीतिक उथल पुथल की स्थिति रहेगी
कोलकाता से आई ज्योतिष और वास्तुशास्त्री ने सुमित्रा अग्रवाल ने बताया कि अभी जो ग्रहीय स्थितियां हैं, उसके हिसाब से आने वाले दिनों में राजनीतिक उथल पुथल रहेगी। आरोप प्रत्यारोप का दौर चलेगा और जनता के बीच असमंजस की स्थिति रहेगी। वर्तमान में जो ग्रह स्थिति है उसके अनुसार बारिश अच्छी होगी। आने वाले समय में बारिश बढ़ेगी।

Story Loader